रिपोर्ट- कपिल कुमार
औरंगाबाद। कुटुंबा थाना क्षेत्र के दधपा मोड़ के समीप मंगलवार की दोपहर एक सड़क हादसा हुआ जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान पिपरा गांव निवासी 55 वर्षीय विजय सिंह के रूप में की गई।
जानकारी के अनुसार विजय सिंह एक किसान थे किसी काम से बाजार की तरफ पैदल निकले थे। जैसे ही दधपा मोड़ के समीप अंबा नवीनगर रोड को पार कर रहे थे वैसे ही विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप वैन ने विजय सिंह को रौंद दिया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फिर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और फिर दर्जनों की संख्या में हालात पर काबू पाते हुए लोग सदर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में सभी की आंखें नम थी और फिर इस घटना पर दुख जता रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक सुरेश मेहता भी पहुंचे। कई भाजपा व राजनीतिक कार्यकर्ता भी परिजनों को सांत्वना देने अस्पताल पहुंचे।