अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सैफ अली खान, आरोपी गिरफ्तार

Saif Ali Khan discharged from hospital, accused arrested

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले की घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया। बीते गुरुवार उनके घर में चोरी के इरादे से छिपे आरोपी ने सैफ पर चाकू से हमला कर दिया था। इस घटना में सैफ गंभीर रूप से घायल हो गए थे, और उनकी रीढ़ की हड्डी में चाकू का एक ढाई इंच टुकड़ा फंसा हुआ था।

अस्पताल में 5 दिन चला इलाज
घायल होने के तुरंत बाद सैफ को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी आपातकालीन सर्जरी की गई। डॉक्टरों ने करीब पांच घंटे तक चले ऑपरेशन में उनके शरीर से चाकू का टुकड़ा निकाला। सैफ को कुल छह चोटें आईं, जिनमें से दो गहरे घाव थे। मंगलवार दोपहर सैफ को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

करीना कपूर के साथ घर लौटे सैफ
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सैफ अपनी पत्नी करीना कपूर के साथ अपने बांद्रा स्थित घर लौटे। एक वीडियो में सैफ को बिना सहारे चलते हुए देखा गया, जिससे उनकी तेजी से होती रिकवरी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

हमले की पूरी घटना
गुरुवार सुबह एक अजनबी सैफ के घर में चोरी करने के इरादे से घुसा। उसी दौरान उसने सैफ पर कई बार चाकू से वार किया। हमले के बाद सैफ को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि समय पर इलाज मिलने से सैफ की जान बच गई।

आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान 30 वर्षीय शरिफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह घर सैफ अली खान का है। उसने इसे सिर्फ अमीर लोगों का घर समझकर निशाना बनाया था।

घटना की जांच जारी
पुलिस ने आरोपी को पांच दिन की हिरासत में रखा है और घटना की गहन जांच के लिए सैफ के घर पर क्राइम सीन रिक्रिएट करने की योजना बना रही है। इस हमले के बाद से बॉलीवुड और सैफ के प्रशंसक उनकी तेजी से हो रही रिकवरी को लेकर राहत महसूस कर रहे हैं।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment