मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की साजिश में सनसनीखेज खुलासा, गुजरात से एक और आरोपी गिरफ्तार

Sensational revelation in the conspiracy to attack Chief Minister Rekha Gupta, one more accused arrested from Gujarat

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की जांच में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच के दौरान पता चला है कि हमले की साजिश पहले से रची गई थी और इसमें दो लोग शामिल थे। मुख्य आरोपी राजेश के साथ उसका एक दोस्त तहसीन भी इस साजिश में शामिल था, जिसे दिल्ली पुलिस ने गुजरात के राजकोट से गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तेज़ कार्रवाई करते हुए तहसीन को गिरफ्तार किया और पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया है। पुलिस का कहना है कि तहसीन लगातार राजेश के संपर्क में था और हमले की योजना को अंजाम देने के लिए उसने राजेश को आर्थिक मदद भी दी थी।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी राजेश ने पहले सुप्रीम कोर्ट जाकर वहां हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन वहां की कड़ी सुरक्षा देखकर वह पीछे हट गया। इसके बाद वह शालीमार बाग स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचा। उसकी योजना चाकू से हमला करने की थी, लेकिन सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता देखकर वह घबरा गया और चाकू को सिविल लाइंस इलाके में फेंक दिया। बाद में जनसुनवाई के दौरान उसने मुख्यमंत्री पर हमला करने का प्रयास किया।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला हुआ था। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजेश को मौके पर ही पकड़ लिया था। सौभाग्य से मुख्यमंत्री को इस हमले में कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment