यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पांच मार्च को सोनपुर मंडल संसदीय समिति की बैठक

Sonpur division parliamentary committee meeting to improve passenger facilities on March 5

पटना: यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पांच मार्च को पूर्व-मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल की संसदीय समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में संबंधित क्षेत्र के 11 सांसदों और कई वरीय रेल अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। बैठक में 10 लोकसभा सांसद और 1 राज्यसभा सांसद भाग लेंगे, जिनमें पांच केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। यह बैठक सुबह 11 बजे से सारण जिले के सोनपुर सामुदायिक भवन में होगी।

बैठक का उद्देश्य और प्रमुख एजेंडे
बैठक में सांसद रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के उपायों पर विमर्श करेंगे। इसके साथ ही, अमृत भारत ट्रेन के परिचालन और रेलवे की भविष्य की योजनाओं पर भी विचार होगा। बैठक का मुख्य उद्देश्य रेलवे परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना और रेल यात्रियों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए सुझावों पर चर्चा करना है।

बैठक में शामिल होने वाले प्रमुख लोग
इस बैठक में शामिल होने वाले प्रमुख व्यक्तियों में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, रामनाथ ठाकुर, राज भूषण चौधरी, चिराग पासवान, सांसद वीणा देवी, राजेश वर्मा, अजय कुमार मंडल, तारिक अनवर और शांभवी चौधरी समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

बैठक के एजेंडे में शामिल मुद्दे
सांसद रुडी ने बताया कि बैठक के प्रमुख एजेंडों में वर्तमान रेलवे परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों की स्थिति पर चर्चा, अमृत भारत ट्रेन और अन्य महत्वपूर्ण रेल योजनाओं की प्रगति का आकलन, नए रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास के निर्माण के साथ यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विचार किया जाएगा।

सोनपुर मंडल का ऐतिहासिक महत्व
रेलवे के सोनपुर मंडल का इतिहास काफी पुराना है। एक समय था जब सोनपुर देश का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म वाला रेलवे स्टेशन हुआ करता था। बैठक में सोनपुर मंडल के महाप्रबंधक, विभिन्न विभागाध्यक्षों और सांसदों के बीच विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा होगी।

सार्वजनिक सुझाव आमंत्रित
सांसदों ने आमजन और रेलवे यात्रियों से आग्रह किया है कि वे अपने सुझाव लिखित रूप में सांसद कार्यालय में भेज सकते हैं, जिस पर बैठक में चर्चा की जाएगी।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment