भारत सरकार की सख्त कार्रवाई: तुर्की की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विस की सुरक्षा मंजूरी रद्द, देशभर में ‘बॉयकॉट तुर्की’ का असर

Strict action by Indian Government: Security clearance of Turkish company Celebi Airport Service cancelled, impact of 'Boycott Türkiye' across the country

नई दिल्ली: भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए तुर्की की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विस की सिक्योरिटी क्लीयरेंस रद्द कर दी है। यह बड़ा कदम नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा उठाया गया है। सूत्रों के अनुसार, सेलेबी भारत के 8 प्रमुख हवाई अड्डों पर ग्राउंड हैंडलिंग की सेवाएं दे रही थी।

इससे पहले, 13 मई को मुंबई एयरपोर्ट पर शिंदे गुट के प्रतिनिधिमंडल ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मांग की थी कि मुंबई एयरपोर्ट से तुर्की की इस कंपनी का अनुबंध खत्म किया जाए। सेलेबी, मुंबई हवाई अड्डे पर करीब 70% ग्राउंड ऑपरेशंस जैसे यात्री सेवाएं, कार्गो, लोड नियंत्रण, फ्लाइट ऑपरेशन और गोदाम प्रबंधन संभालती थी।

भारत में तुर्किए का विरोध तेज
हाल के दिनों में पाकिस्तान को ड्रोन सपोर्ट देने और सीमा पर तनाव के बीच तुर्किए का भारत में व्यापक स्तर पर विरोध देखा जा रहा है।

  • सेब, ड्रायफ्रूट, मार्बल जैसे तुर्की उत्पादों का बहिष्कार शुरू हो गया है।
  • टूरिज्म सेक्टर को तगड़ा झटका, भारतीय पर्यटकों ने बुकिंग रद्द करनी शुरू की।
  • भारत में #BoycottTurkey ट्रेंड कर रहा है।

शैक्षणिक और सांस्कृतिक रिश्ते भी प्रभावित

  • जेएनयू (दिल्ली) और कानपुर यूनिवर्सिटी (यूपी) ने तुर्किए की यूनिवर्सिटी के साथ अपने समझौते रद्द कर दिए हैं।
  • फिल्म इंडस्ट्री में भी तुर्किए में शूटिंग पर प्रतिबंध की मांग तेज हो गई है।

भारत सरकार और आम जनता, दोनों ही स्तरों पर तुर्किए के खिलाफ विरोध की लहर जारी है। इस कार्रवाई से तुर्किए को व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक मोर्चों पर बड़ा नुकसान हो सकता है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment