नई दिल्ली: अभिनेता आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ को लेकर चर्चा में हैं, जो 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अभिनय के साथ-साथ अपने म्यूजिक शौक के लिए भी पहचाने जाने वाले आदित्य ने इस फिल्म में एक खास गाना गाया है, जिसे वह जल्द ही रिलीज करने वाले हैं। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में आदित्य ने बताया, “मैं लंबे समय से म्यूजिक पर काम करने का सोच रहा था, लेकिन अब वास्तव में स्टूडियो में इस पर काम…
Read More