‘मेट्रो…इन दिनों’ में आदित्य रॉय कपूर ने दी अपनी आवाज, जल्द करेंगे म्यूजिक रिलीज

Aditya Roy Kapur gave his voice in 'Metro...In Dinon', will release the music soon

नई दिल्ली: अभिनेता आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ को लेकर चर्चा में हैं, जो 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अभिनय के साथ-साथ अपने म्यूजिक शौक के लिए भी पहचाने जाने वाले आदित्य ने इस फिल्म में एक खास गाना गाया है, जिसे वह जल्द ही रिलीज करने वाले हैं।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में आदित्य ने बताया, “मैं लंबे समय से म्यूजिक पर काम करने का सोच रहा था, लेकिन अब वास्तव में स्टूडियो में इस पर काम कर रहा हूं। जल्द ही मेरा म्यूजिक सामने आएगा।” उन्होंने फिल्म ‘मेट्रो…इन दिनों’ में गाए गए गाने को बहुत खास अनुभव बताया।

अभिनेता ने कहा, “यह मेरे लिए एक नया अनुभव रहा। मैंने फिल्म में गाना गाया है और प्रीतम दा और अनुराग दा को यह बहुत पसंद आया। यह मेरे करियर का पहला मौका है जब मैंने किसी फिल्म के लिए अपनी आवाज दी है, और यह मेरे लिए बेहद खास है।”

खुद के आलोचक हैं आदित्य
आदित्य ने यह भी स्वीकार किया कि वे अपने काम के सबसे बड़े आलोचक हैं। उन्होंने बताया कि शायद ही कभी ऐसा हुआ हो जब वह अपने अभिनय से पूरी तरह संतुष्ट हुए हों। हालांकि, समय के साथ उन्होंने सीखा है कि खुद पर अधिक दबाव न डालें और निर्देशक पर भरोसा करें।

उन्होंने कहा, “उतार-चढ़ाव की भावना हमेशा बनी रहती है, इसलिए ज्यादा सोचने की बजाय उसे स्वीकार करना बेहतर होता है।”

रिश्तों पर आधारित है ‘मेट्रो… इन दिनों’
अनुराग बसु के निर्देशन में बनी ‘मेट्रो… इन दिनों’ एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जो आधुनिक रिश्तों और प्रेम में आने वाली चुनौतियों को दर्शाती है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के साथ सारा अली खान, अली फजल, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर और नीना गुप्ता जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे।

फिल्म का संगीत प्रीतम ने तैयार किया है और इसे गुलशन कुमार और टी-सीरीज के बैनर तले निर्मित किया गया है। निर्माण की जिम्मेदारी भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बसु और तानी बसु ने संभाली है।

फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, खासकर आदित्य के संगीत प्रेमियों के लिए यह एक अलग अनुभव साबित हो सकता है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment