लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही आज दिन भर के लिए स्थगित

संसद के दोनों सदनों में आज भी लोकतंत्र पर राहुल गांधी की टिप्पणी और अदाणी समूह के मुद्दों को लेकर गतिरोध जारी रहा।लोकसभा की कार्यवाही दोबारा दोपहर दो बजे शुरू हुई। बैठक शुरू होते ही लोकसभा में सत्ताधारी दलों के सदस्यों ने राहुल गांधी से उनकी टिप्पणियों पर क्षमा याचना की मांग करते हुए नारे लगाए। वहीं कांग्रेस, डीएमके, एनसीपी और अन्य दलों के सदस्य अदाणी समूह के मुद्दे की संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग पर अड़े रहे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों से बार-बार कार्यवाही चलने देने की अपील…

Read More