नई दिल्ली- हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए Raghav Chadha को संसद में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें राज्यसभा की याचिका समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में राज्यसभा सचिवालय की ओर से अधिसूचना जारी कर जानकारी दी गई। अधिसूचना के मुताबिक, राज्यसभा के सभापति C. P. Radhakrishnan ने 20 मई 2026 से प्रभावी रूप से याचिका समिति का पुनर्गठन किया है। समिति में सदन के 10 सदस्यों को शामिल किया गया है, जबकि इसकी कमान राघव चड्ढा को…
Read MoreTag: Rajya Sabha
राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव का ऐलान, 18 जून को होगी वोटिंग
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 24 रिक्त सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक इन सीटों के लिए 18 जून को मतदान कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया 1 जून से अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू होगी। आयोग के अनुसार, उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच 9 जून को की जाएगी, जबकि 11 जून तक नाम वापस लेने की अंतिम तारीख तय की गई है। मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। यह चुनाव…
Read Moreनई दिल्ली: राज्यसभा में राघव चड्ढा ने उठाया खाद्य मिलावट का मुद्दा, बताया गंभीर स्वास्थ्य संकट
नई दिल्ली— आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बुधवार को संसद में देश में बढ़ती खाद्य मिलावट को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने इसे एक बड़ा स्वास्थ्य संकट करार देते हुए कहा कि इसका सबसे ज्यादा खतरा बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं पर मंडरा रहा है। सदन में बोलते हुए राघव चड्ढा ने कंपनियों पर सेहतमंद और एनर्जी बढ़ाने वाले भ्रामक दावों के जरिए हानिकारक उत्पाद बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आम जनता रोजाना जिन जरूरी खाद्य पदार्थों का सेवन करती है, उनमें खतरनाक…
Read Moreनई दिल्ली: चुनावी सुधारों पर राज्यसभा में गरमागरम बहस
नई दिल्ली: चुनावी सुधारों को लेकर मंगलवार को राज्यसभा में सरकार और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। विपक्ष ने नियम 267 के तहत एसआईआर पर तत्काल चर्चा कराने की मांग की, जबकि सरकार ने आग्रह किया कि सदन अपनी निर्धारित कार्यसूची के अनुसार आगे बढ़े। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार चुनाव सुधारों पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन इसे अन्य सभी कामकाज से ऊपर रखने की शर्त स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा, “सरकार पूरी तरह तैयार है, लेकिन विपक्ष यह न तय…
Read Moreनई दिल्ली: राज्यसभा में विपक्ष और जेपी नड्डा के बीच तीखी नोकझोंक, बोले—”विपक्ष की भूमिका नहीं आती तो मुझसे ट्यूशन ले लो”
नई दिल्ली: राज्यसभा में आज का सत्र हंगामेदार रहा, जब विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सदन में CISF जवानों को बुलाए जाने का दावा किया। उनके इस बयान के बाद सदन में माहौल गर्म हो गया और सत्तापक्ष व विपक्ष के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। इस पर जवाब देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा ने विपक्ष को सख्त लहजे में घेरा। उन्होंने कहा, “अगर विपक्ष की भूमिका निभानी नहीं आती तो मुझसे ट्यूशन ले लो। अभी तो आपको 30-40 साल और विपक्ष में रहना है।”…
Read Moreनई दिल्ली: राज्यसभा से भी वक्फ संशोधन विधेयक पारित, प्रधानमंत्री मोदी ने इसे ऐतिहासिक बताया
नई दिल्ली: लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी वक्फ संशोधन विधेयक पास हो गया है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐतिहासिक क्षण करार दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वक्फ (संशोधन) विधेयक और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक का पारित होना देश के सामाजिक-आर्थिक न्याय, पारदर्शिता और समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह विधेयक विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी होगा, जो लंबे समय से हाशिए पर रहे हैं और जिन्हें आवाज और अवसर से वंचित रखा गया है।” उन्होंने सभी…
Read Moreराघव चड्ढा ने राज्यसभा में उठाया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का मुद्दा, भारत की स्थिति पर जताई चिंता
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने मंगलवार को राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के मुद्दे पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जबकि अमेरिका और चीन जैसे देशों के पास अपने शक्तिशाली एआई मॉडल हैं, भारत इस क्षेत्र में पीछे क्यों है? क्या भारत अपना जनरेटिव एआई मॉडल विकसित करने में सक्षम नहीं होगा? राघव चड्ढा ने कहा, “आज का दौर एआई की क्रांति का युग है और अमेरिका के पास चैट-जीपीटी, जेमिनी, ग्रॉक जैसे एआई मॉडल हैं, जबकि चीन ने डीपसीक जैसे…
Read Moreविदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में बताया, “विदेशी जेलों में 10,152 भारतीय बंद हैं, जिनमें 49 को मौत की सजा”
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में जानकारी दी कि वर्तमान में 10,152 भारतीय नागरिक विभिन्न देशों की जेलों में बंद हैं, जिनमें से 49 को मौत की सजा सुनाई गई है। यह सवाल विदेश मंत्रालय से पूछा गया था कि विदेशों में बंद भारतीय नागरिकों और जिन भारतीयों को मृत्युदंड का सामना करना पड़ रहा है, उनकी संख्या कितनी है, और उनकी सुरक्षा के लिए भारत सरकार क्या कदम उठा रही है। संसद को जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय ने बताया…
Read Moreराज्यसभा में अविश्वास प्रस्ताव: विपक्ष ने सभापति जगदीप धनखड़ पर लगाया पक्षपाती कार्यवाही का आरोप
नई दिल्ली: संसद का शीतकालीन सत्र जारी है, और इस दौरान केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच राज्यसभा में कई मुद्दों को लेकर तीखी बहस देखने को मिल रही है। इस बीच, इंडिया गठबंधन से जुड़े सभी विपक्षी दलों ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने मंगलवार को कहा कि यह प्रस्ताव सदन की कार्यवाही के “बेहद पक्षपातपूर्ण तरीके” से संचालित होने के कारण पेश किया गया है। कांग्रेस महासचिव का बयान कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स (पूर्व…
Read Moreराज्यसभा के उप-सभापति हरिवंश नारायण सिंह ने सेवामो ऐप किया लॉन्च
नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने रविवार को राजधानी दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में सेवामो ऐप को लॉन्च किया। सेवामो इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग, प्लंबिंग, क्लीनिंग, हाउसकीपिंग, फिजियोथेरेपी क्लीनिक, कुकिंग संस्थानों और शेफ्स जैसी 50 से ज्यादा सर्विस क्षेत्र में बी2बी वेंडर्स को जोड़ने का एक प्लेटफॉर्म है। सेवामो ऐप की स्थापना निश्का रंजन ने किया है। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के सेमिनार हॉल नंबर 1,2,3 में आयोजिेत कार्यक्रम की शुरुआत हरिवंश नारायण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। सेवामो ऐप को लॉन्च करते हुए उन्होंने कहा कि यह…
Read More