नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी के परिवार से एक और बड़ी खबर सामने आई है। समस्तीपुर के युवा क्रिकेटर और वैभव के बड़े भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने क्रिकेट करियर का पहला शतक जड़ दिया है। उनकी इस उपलब्धि के बाद परिवार और स्थानीय क्रिकेट जगत में खुशी का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर में खेले गए एक क्रिकेट मुकाबले में आशीर्वाद ने दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए शतकीय पारी खेली…
Read More