नईदिल्ली,आईपीएल क्रिकेट में बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर को एक विकेट से हरा दिया। लखनऊ ने 213 रन के लक्ष्य को 20 ओवर में 9 विकेट खोकर हासिल कर लिया। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने 30 गेंदों पर 65 रन बनाए जबकि निकोलस पूरन ने 19 गेंदों पर 62 रन बनाए। प्रतियोगिता में आज दिल्ली में डेल्ही कैपिटल का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा, यह मैच शाम साढे सात बजे से खेला जाएगा।
Read MoreTag: क्रिकेट
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया आठ विकेट से
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हरा दिया। बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स ने 172 रन का लक्ष्य 16 ओवर और दो गेंद में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। फॉफ डु प्लेसि को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
Read Moreकल से आईपीएल क्रिकेट शुरू हो रहा है
कल से आईपीएल क्रिकेट शुरू हो रहा है। 16वें सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गत चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। सत्र के पहले ही मैच में गुजरात और चेन्नई टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 2 मैच खेले गए हैं। इन दोनों मुकाबलों को हार्दिक पंड्या की टीम जीतने में सफल रही।
Read Moreक्रिकेट की महिला प्रीमियर लीग का एकमात्र एलिमिनेटर मैच कल मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा
क्रिकेट की महिला प्रीमियर लीग का एकमात्र एलिमिनेटर मैच कल मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स यह मैच जीतकर फाइनल में डेल्ही कैपिटल्स से भिड़ना चाहेंगी।महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का पड़ाव प्लेऑफ तक पहुंच चुका है। मुंबई ने इस लीग के शुरुआती पांच मुकाबले जीते थे, लेकिन आखिरी तीन में से दो मैच हारकर यह टीम सीधे फाइनल में जगह बनाने से चूक गई। वहीं, यूपी ने खराब प्रदर्शन से उबरते हुए तीसरे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में जगह बनाई।…
Read More