बिहार: गया के मध्य विद्यालय शाहबाजपुर में शिक्षक की छात्र की पिटाई से हंगामा, परिजन लाठी लेकर पहुंचे, शिक्षक को पीटा

Bihar: Chaos at Gaya's Madhya Vidyalaya Shahbazpur after teacher beats student, family members arrive with sticks and beat up teacher

गया: बिहार के गया जिले के खिजरसराय प्रखंड के मध्य विद्यालय शाहबाजपुर में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक शिक्षक ने पांचवीं कक्षा के छात्र की पिटाई कर दी। छात्र की पिटाई से गुस्साए परिजन लाठी लेकर स्कूल पहुंच गए और शिक्षक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगे। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने विवाद को और बढ़ा दिया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्कूल में तनाव को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Read More