नई दिल्ली: न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने बुधवार को भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक औपचारिक समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जस्टिस गवई ने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना का स्थान लिया, जो 13 मई को सेवानिवृत्त हुए। अब जस्टिस गवई करीब छह महीने तक इस पद पर रहेंगे और 23 दिसंबर, 2025 को सेवानिवृत्त होंगे। इससे पहले 30 अप्रैल को केंद्रीय कानून मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति की आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी।…
Read More