पंजाब सरकार में 20 महीने तक कागजों में था एक विभाग, मंत्री के मंत्रालय बदलते ही हुआ खुलासा

A department existed on paper for 20 months in the Punjab government, revealed as soon as the minister changed his ministry

चंडीगढ़: पंजाब सरकार में पिछले 20 महीने से एक ऐसा विभाग चल रहा था जो कागजों में था ही नहीं। इस विभाग में न तो कोई बैठक हुई थी और न ही इसमें कोई कर्मचारी काम कर रहा था। यह हैरान करने वाला खुलासा तब हुआ जब पंजाब सरकार के वरिष्ठ मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल का मंत्रालय बदला गया। जब उनसे प्रशासनिक सुधार विभाग लिया गया, तब पंजाब सरकार ने स्वीकार किया कि इस तरह का कोई विभाग कभी अस्तित्व में था ही नहीं। गवर्नर का आदेशपंजाब के गवर्नर ने…

Read More

गृह मंत्री ने मंत्रालय के कामकाज की सराहना करते हुए अधिकारियों से विजन 2047 में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए और अधिक तन्मयता से काम करने का किया आह्वान

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के दूसरे ‘चिंतन शिविर’ की अध्यक्षता की। ‘चिंतन शिविर’ का उद्देश्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संवाद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “विजन 2047” के कार्यान्वयन के लिए कार्य योजना तैयार करना था। गृह मंत्री ने काउंटर टेररिज्म एंड रेडिकलाइजेशन, आंतरिक सुरक्षा, साइबर और सूचना सुरक्षा, नारकोटिक्स, आपदा प्रबंधन, फॉरेनर्स, आदि विषयों पर मंत्रालय के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। अमित शाह ने आत्मनिर्भर भारत की स्थिति, विभिन्न बजटीय घोषणाओं…

Read More

ओडिशा के भुवनेश्वर में संस्कृति मंत्रालय के दूसरे जी20 संस्कृति कार्य समूह की बैठक के चर्चा सत्र संपन्न

भुवनेश्वर: दूसरे संस्कृति कार्य समूह का चर्चा सत्र 16 मई, 2023 को समाप्त हुआ। प्रतिनिधियों ने संस्कृति कार्य समूह के प्रारूप की तीसरी और चौथी प्राथमिकता वाले क्षेत्रों ‘सांस्कृतिक और रचनात्मक उद्योगों का प्रचार और रचनात्मक अर्थव्यवस्था’ और ‘संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए डिजिटल तकनीकों का लाभ उठाना’ विषय पर ध्यान केंद्रित करते हुए चर्चा सत्रों में भाग लिया। इस दौरान महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए गए जिनसे सांस्कृतिक क्षेत्र को सुदृढ़ स्वरूप दिया जा सकेगा और मूर्त एवं क्रिया-उन्मुख सिफारिशों से इस क्षेत्र को विशिष्ट स्वरूप प्रदान किया…

Read More

आयुष मंत्रालय 18 से 19 मई 2023 तक दो दिवसीय राष्ट्रीय आयुष मिशन सम्मेलन का कर रहा है आयोजन

नई दिल्ली: आयुष मंत्रालय 18 से 19 मई 2023 तक नई दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय आयुष मिशन सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया इस आयोजन में मुख्य अतिथि होंगे। आयुष और पत्तन, पोत परिहवन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, गोवा, झारखंड, उत्तराखंड, असम, मिजोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश के स्वास्थ्य तथा आयुष मंत्रियों सहित जम्मू-कश्मीर आदि के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। उदघाटन सत्र में आयुष…

Read More

रेल मंत्रालय ने “अमृत भारत स्टेशन” योजना नाम से स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए एक नई नीति तैयार की

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे पूरे देश में रेलवे स्टेशनों का विकास कर ‘नए भारत की नई पहचान’ का सृजन कर रही है। भारतीय रेलवे अब ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत पूरे भारत में 1275 स्टेशनों का पुनर्विकास कर रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन, नई दिल्ली में भारतीय रेलवे के स्टेशनों पर मानक संकेतों के बारे में एक पुस्तिका जारी की है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ अनिल कुमार लाहोटी, रेलवे बोर्ड के सदस्य भी इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित थे और जोनल रेलवे के…

Read More

खनन मंत्रालय आईआईटी बॉम्बे के साथ मिलकर मुंबई में खनन स्टार्ट-अप शिखर सम्मेलन करेगा आयोजित

नई दिल्ली: खान मंत्रालय ने खनन स्टार्ट-अप शिखर सम्मेलन के लोगो का अनावरण किया। ये शिखर सम्मेलन 29 मई 2023 को मुम्बई में आयोजित होगा। इस अवसर पर खान मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज ने कहा कि स्टार्ट-अप देश के खनन क्षेत्र के सामने आने वाली तकनीकी चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं और इससे खनन क्षेत्र के विकास के लिए स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र का मार्ग प्रशस्त होगा। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, खान मंत्रालय 29 मई, 2023 को आईआईटी, बॉम्बे के सहयोग से मुंबई…

Read More

डॉ. जितेंद्र सिंह ब्रिटेन की 6 दिवसीय यात्रा पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एक उच्च स्तरीय आधिकारिक भारतीय प्रतिनिधिमंडल का कर रहे हैं नेतृत्व

नई दिल्ली: केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विदेशों में भारतीय डायस्पोरा का सम्मान बढ़ाया है। डॉ. सिंह ने कहा कि विश्व बड़ी उम्मीद और अपेक्षा के साथ भारतीय प्रवासियों की ओर देख रहा है और यह उचित समय है कि वे भी इस अवसर पर आगे आएं और “वसुधैव कुटुम्बकम” की थीम, जो भारत के जी20 की…

Read More

हस्‍तशिल्‍प और हथकरघा उत्पादों को समर्पित वस्त्र मंत्रालय की ई-कॉमर्स वेबसाइट की गई लॉन्च

राजकोट: गुजरात के राजकोट शहर में हस्तशिल्प और हथकरघा को समर्पित वस्त्र मंत्रालय की ई-कॉमर्स वेबसाइट की सॉफ्ट लॉन्चिंग हुई। इस दौरान केंद्रीय वस्त्र, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि खुद अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति (निरंतरता) के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए कपड़े के क्षेत्र में एक ईएसजी (पर्यावरण, सामाजिक और शासन संबंधी) टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। यह आयोजन ‘सौराष्ट्र तमिल संगमम्’ का एक हिस्सा था, जिसमें गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने भी…

Read More

गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला ,अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद पत्रकारों के लिए बनाई जाएगी SOP

नई दिल्ली: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की शनिवार रात प्रयागराज में पुलिस और मीडिया की मौजूदगी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रयागराज में पत्रकार बनकर आए तीन लोगों द्वारा अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या किए जाने के बाद अब गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है।सूत्रों ने बताया पी एम मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में गृहमंत्रालय पत्रकारों की सुरक्षा के लिए SOP बनाएगी। गृह मंत्रालय के फैसले के मुताबिक, पत्रकारों के लिए एसओपी बनाए जाएंगे। पत्रकारों की सुरक्षा को…

Read More