भरूच: गुजरात के भरूच जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विवाहित महिला के कथित तौर पर एक युवक के साथ भाग जाने से नाराज छह लोगों ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए आरोपी युवक और उसके रिश्तेदारों के घरों पर बुलडोजर चला दिया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। भरूच जिले के वेदाच पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर बीएम चौधरी ने बताया कि महिला के परिवार के सदस्य और अन्य आरोपी यह मानते थे…
Read More