बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने प्रशासनिक पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। विभाग ने राज्य के सभी 537 अंचल कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश जारी किया है। इस संबंध में विभाग के सचिव गोपाल मीणा ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर आवश्यक निर्देश दिए हैं। जारी निर्देश के अनुसार, प्रत्येक अंचल कार्यालय में सीसीटीवी कैमरों की खरीद और स्थापना के लिए 1,25,000 रुपये की दर से कुल 6,71,25,000 रुपये की राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत आवंटित…
Read More