बिहार बोर्ड ने 12वीं यानी इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित किया, 86.50% छात्र हुए सफल

Bihar Board declared the result of 12th i.e. Intermediate, 86.50% students were successful

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 12वीं यानी इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने रिजल्ट की घोषणा की, इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी उपस्थित रहे। इस साल कुल 12.92 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 86.50% परीक्षार्थी सफल हुए हैं। पश्चिम चंपारण की बेतिया की रहने वाली प्रिया जायसवाल साइंस संकाय में बिहार की टॉपर बनीं हैं। प्रिया ने 484 अंक (96.8 प्रतिशत) प्राप्त किए हैं।…

Read More