पटना : बिहार में अपराध के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने कुख्यात अपराधी और पांडव सेना के प्रमुख संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि STF की टीम ने उसे ट्रेन से पकड़ा। संजय सिंह लंबे समय से पुलिस की नजरों से बच रहा था और उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज बताए जाते हैं। संजय सिंह की गिरफ्तारी को बिहार पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।…
Read More