दिल्ली लाल किला मेट्रो ब्लास्ट केस : एनआईए ने चार और आतंकियों को दबोचा, कुल गिरफ्तारियां हुईं 6

Delhi Red Fort Metro blast case: NIA arrests four more terrorists, total arrests reach 6

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए आईईडी ब्लास्ट मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। एजेंसी ने चार और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे इस केस में अब तक कुल छह गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। एनआईए ने गुरुवार को जारी बयान में बताया कि इन चारों आरोपियों को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से हिरासत में लिया गया। इन्हें दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा जारी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया।…

Read More