नई दिल्ली: भारत सरकार ने चीन के सरकारी समर्थित समाचार पोर्टल ‘ग्लोबल टाइम्स’ के एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट को देश में प्रतिबंधित कर दिया है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा और सूचना वातावरण की शुद्धता बनाए रखने के मद्देनजर की गई है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ग्लोबल टाइम्स ने पहलगाम हमले समेत कई घटनाओं पर भड़काऊ और एकतरफा टिप्पणियों के जरिए भ्रामक सूचनाएं फैलाईं। इन पोस्ट्स का मकसद जनता की भावनाएं भड़काना और वैचारिक विभाजन को गहराना था।…
Read More