प्रधानमंत्री मोदी का जोर टेक्नालाजी के जरिये कृषि के समग्र विकास पर- नरेंद्र सिंह तोमर

नई दिल्ली। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के कृषि मंत्रियों की 8वीं बैठक आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई। इसमें भारत सहित रूस, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान, चीन एवं पाकिस्तान ने भाग लिया। इसमें भारत की अध्यक्षता में, एससीओ के सदस्य देशों ने स्मार्ट कृषि परियोजना को अंगीकृत किया। तोमर ने स्मार्ट कृषि कार्ययोजना और कृषि में नवाचार की पहल पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोर देश में टेक्नालाजी के माध्यम…

Read More

आज के बच्चों और युवाओं का जुनून, ऊर्जा तथा सामर्थ्य भारत की बड़ी शक्ति हैं: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 मई, 2023 को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2023 के अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के साथ ही 11 से 14 मई तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के 25वें वर्ष के समारोह भी प्रारंभ हुए। इस गौरवपूर्ण अवसर पर, प्रधानमंत्री ने देश में 5,800 करोड़ रुपये से अधिक की वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति से जुड़ी कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित कीं। यह देश में वैज्ञानिक संस्थानों को सुदृढ़ करने के…

Read More

“हम ‘जीवन यापन में आसानी’ को बढ़ाने के लिए आधुनिक अवसंरचनाओं का निर्माण कर रहे हैं”:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

राजस्थान: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के नाथद्वारा में 5500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया। विकास परियोजनाएं क्षेत्र में अवसंरचना और कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करती हैं। रेलवे और सड़क परियोजनाएं माल और सेवाओं की आवाजाही की सुविधा प्रदान करेंगी, जिनसे व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र के लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सभा के संबोधन में प्रधानमंत्री ने भगवान श्रीनाथ की गौरवशाली भूमि, मेवाड़ के दर्शन का अवसर मिलने पर आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने…

Read More

आपके सपने मेरे सपने हैं,राज्य में बहुमत वाली भाजपा सरकार चुनें: पीएम मोदी

कर्नाटक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मई को होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार को कर्नाटक के मतदाताओं से बड़ी संख्या में घर से निकलने और भाजपा को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा, आपके सपने मेरे सपने हैं। राज्य में बहुमत वाली भाजपा सरकार चुनें। दक्षिणी राज्य के मतदाताओं को एक विशेष संबोधन में प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि और अधिक प्रगति के लिए और कर्नाटक को अर्थव्यवस्था के मामले में नंबर एक राज्य बनाने के लिए भाजपा सरकार को फिर से चुना जाना चाहिए। उन्होंने सोशल…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी जी ने केंद्र सरकार के हर मंत्रालय में नौकरी की शर्तों और भर्ती के नियमों में समयानुकूल बदलावों पर बहुत थ्रस्ट दिया है:अमित शाह

नई दिल्ली: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् के 4400 कर्मियों के नियमितीकरण पर नियुक्ति पत्र वितरित किए। अमित शाह ने विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी और केन्द्रीय गृह सचिव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने फैसले लेने की अपनी क्षमता के कारण कई क्षेत्रों में अनिश्चितताओं का अंत करने में सफलता प्राप्त…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अपनाए गए सुधारात्मक उपायों के परिणामस्वरूप, भारत का सम्मान दुनिया भर में बढ़ा है : डॉ. जितेन्द्र सिंह

ब्रिटेन: वर्तमान में यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) की 6 दिवसीय यात्रा कर रहे। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने लंदन स्थित जम्मू और कश्मीर मूल के लंदन स्थित सामाजिक समूहों और छात्रों के साथ एक विशेष परस्पर संवादात्मक बैठक की। लगभग एक घंटे तक चली इस बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत लगे लोग ऐसे शामिल थे जो केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए थे और जिसमें मंत्री…

Read More

“मोदी जी डरिए मत. ये सार्वजनिक जीवन है और ऐसी बातें झेलनी पड़ती हैं. साहस दिखाने और आगे बढ़ने की जरूरत है”: प्रियंका गांधी

कर्नाटक: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बीच गालियों पर घमासान मचा हुआ है. बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी निशानेबाजी के बीच गालियों का ज़िक्र खूब हो रहा है. पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के ‘सांप’ वाले बयान पर सूची तैयार कर कहा कि उन्हें 91 बार गालियाँ दी गईं. अब प्रियंका गांधी ने इसे लेकर पलटवार किया है. पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गालियों की बात करते हैं, लेकिन उनके द्वारा मेरे परिवार को इतनी बार गालियाँ दी गई हैं, हम लिस्ट बनाएं तो कई किताबें…

Read More

आज भारत की प्रतिष्ठा बुलंदी पर है, अर्थव्यवस्था की गति तेज है और दुनिया भारत को ब्राइट स्पॉट बता रही है:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

कर्नाटक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलार में एक चुनावी रैली में कहा कि कांग्रेस, जद(एस) कर्नाटक की तरक्की की राह में सबसे बड़ी बाधा हैं, राज्य के लोग उनका ‘‘सूपड़ा साफ’’ कर देंगे. पीएम ने जनता से कहा कि हमें कर्नाटक को कांग्रेस और जद(एस) की भ्रष्ट गिरफ्त से बचाना होगा. कर्नाटक को विकास के लिए ‘डबल इंजन’ सरकार की आवश्यकता है, कांग्रेस का कमजोर, पुराना इंजन राज्य की प्रगति के लिए कभी काम नहीं कर सकता. आपने केंद्र में पूर्ण बहुमत वाली एक मजबूत, स्थिर सरकार के फायदे देखे…

Read More

स्वागत-ईज ऑफ लिविंग और रीच ऑफ गवर्नेंस के विचार का समर्थन करता है: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

गुजरात: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात में प्रौद्योगिकी के प्रयोग से शिकायतों के निवारण से संबंधित कार्यक्रम स्‍वागत के 20 साल पूर्ण होने के अवसर पर जनसमुदाय को संबोधित किया। गुजरात सरकार पहल के 20 साल सफलतापूर्वक पूरा करने पर स्वागत सप्ताह का आयोजन कर रही है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने योजना से लाभार्थियों से भी बातचीत की। जनसमुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने संतोष व्यक्त किया कि स्वागत पहल को शुरू करने के उद्देश्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया गया है। इसके माध्‍यम…

Read More

“जब कोई वैश्विक महामारी नहीं थी तब भी स्वास्थ्य के लिए भारत का दृष्टिकोण सार्वभौमिक था”:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नई दिल्ली के प्रगति मैदान में वन अर्थ वन हेल्थ – एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया – 2023 का उद्घाटन किया और इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया। सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के स्वास्थ्य मंत्रियों और पश्चिम एशिया, सार्क, आसियान तथा अफ्रीकी क्षेत्रों के प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। एक भारतीय शास्त्र का हवाला देते हुए, जिसका अनुवाद है ‘हर कोई खुश रहे, हर कोई रोग मुक्त हो, सभी का भला हो…

Read More