नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदन में न आने का अनुरोध उन्होंने स्वयं किया था। स्पीकर ने बताया कि विपक्षी सांसदों की ओर से संभावित शारीरिक हमले की आशंका के चलते यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि यदि कोई अप्रिय घटना होती, तो इससे लोकतंत्र की मर्यादा को गंभीर क्षति पहुंचती। ओम बिरला ने कहा कि परिस्थितियों को देखते हुए प्रधानमंत्री के भाषण के बिना ही धन्यवाद प्रस्ताव को पारित करने…
Read MoreTag: Prime Minister
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा सेवा पखवाड़ा
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए कहा, सेवा, समर्पण और समाज कल्याण हीं भाजपा की पहचान रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम लखीसराय: लखीसराय विधानसभा प्रधान कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी, लखीसराय की ओर से सेवा पखवाड़ा को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा जी, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने की। यह कार्यशाला आगामी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा…
Read Moreप्रधानमंत्री के दौरे से पहले तेजस्वी यादव का तीखा हमला, 11 बिंदुओं में किए सियासी तंज
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से पहले राज्य में सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर तल्ख़ अंदाज़ में प्रधानमंत्री पर हमला बोला है। तेजस्वी ने सोशल मीडिया के माध्यम से 11 बिंदुओं में पीएम मोदी के दौरे पर कटाक्ष करते हुए मटन पार्टी, चीनी मिल, अपराध और जुमलों जैसे मुद्दों को उठाया है। तेजस्वी का यह बयान प्रधानमंत्री की मोतिहारी में होने वाली जनसभा से पहले आया है और राजनीतिक हलकों में चर्चा का केंद्र…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटापे पर चिंता जताई, लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दादरा और नगर हवेली के सिलवासा में एक सभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर मोटापे की समस्या पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि एक रिपोर्ट के अनुसार, 2050 तक भारत में 44 करोड़ लोग मोटापे का शिकार हो सकते हैं। प्रधानमंत्री ने इसे ‘चौंकाने वाला और खतरनाक’ बताते हुए लोगों से इस पर ध्यान देने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारी लाइफस्टाइल की वजह से कई बीमारियां बढ़ रही हैं, और मोटापा इन सबकी जड़ है। अगर यह रिपोर्ट सही है,…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुखवा गांव में मुखीमठ मंदिर में पूजा-अर्चना की
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के मुखवा गांव स्थित मुखीमठ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस मंदिर को गंगा नदी का शीतकालीन निवास माना जाता है, और प्रधानमंत्री मोदी ने यहां पहुंचकर मां गंगा से आशीर्वाद लिया। मंदिर में पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सर्दियों के मौसम में दिवाली के दिन, गंगोत्री मंदिर स्थित देवी गंगा की मूर्ति को मुखवा के मुखीमठ मंदिर में स्थानांतरित किया जाता है। यह स्थानांतरण इसलिए किया जाता है क्योंकि भारी बर्फबारी…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण पर दिया जवाब, विपक्ष पर साधा निशाना
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीते बुधवार मतदान संपन्न होने के अगले दिन यानी गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर जवाब दिया। राज्यसभा में पीएम मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर राष्ट्रपति मुर्मू के अपमान का आरोप लगाया, साथ ही ‘फैमिली फर्स्ट’ मॉडल पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सांसदों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपने विचार व्यक्त किए।’ उन्होंने…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2001 के संसद हमले में शहीद हुए लोगों को आज श्रद्धांजलि की अर्पित
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वर्ष 2001 के संसद हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा: “वर्ष 2001 के संसद हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका बलिदान हमारे देश को सदैव प्रेरणा देगा। हम उनके साहस और समर्पण के लिए हमेशा आभारी रहेंगे।” Paid homage to those martyred in the 2001 Parliament attack. Their sacrifice will forever inspire our nation. We remain eternally grateful for their courage and dedication. pic.twitter.com/h1fxvpGQy4 — Narendra Modi (@narendramodi) December 13,…
Read Moreप्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 नवीन पहलों और संसाधनों के साथ छोटे बच्चों को उनकी मातृभाषा में शिक्षित करने के दृष्टिकोण का समर्थन करती है: प्रधानमंत्री
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के एक्स पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को उनकी मातृभाषा में पढ़ाने के महत्व पर जोर देते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने गहन शिक्षा, रचनात्मकता को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक जड़ों को संरक्षित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री @dpradhanbjp ने बताया कि कैसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (एनईपी 2020) अभिनव पहलों और संसाधनों के साथ इस दृष्टिकोण का समर्थन करती है – इसे अवश्य पढ़ें!”…
Read Moreभारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन के अशोक मंडप में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को आज (11 दिसंबर, 2024) उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को आज उनकी जयंती पर स्मरण किया। प्रणव मुखर्जी को एक उत्कृष्ट राजनेता की संज्ञा देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें एक प्रशासक बताया और देश के विकास में उनके योगदान की सराहना की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा: “श्री प्रणब मुखर्जी को उनकी जयंती पर स्मरण करता हूं। प्रणब बाबू एक…
Read Moreसशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे साहसी सैनिकों की वीरता, दृढ़ संकल्प और बलिदान को सलाम करने के बारे में है: प्रधानमंत्री
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस के मौके पर कहा कि यह दिवस हमारे साहसी सैनिकों की वीरता, दृढ़ संकल्प और बलिदान को सलाम करने के बारे है। उन्होंने सभी से सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में योगदान करने का आग्रह किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, उन्होंने लिखा: “सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे साहसी सैनिकों की वीरता, दृढ़ संकल्प और बलिदान को सलाम करने के बारे में है। उनकी बहादुरी हमें प्रेरित करती है, उनका बलिदान हमें विनम्र बनाता है और…
Read More