सुपौल के स्कूल में मिड-डे मील खाने से 100 से अधिक बच्चे बीमार, वीआईपी नेता ने जताई गंभीर चिंता

More than 100 children fell ill after eating mid-day meal in Supaul school, VIP leader expressed serious concern

बिहार: बिहार के सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड अंतर्गत महम्मदगंज पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय शंकर पट्टी में मिड-डे मील खाने के बाद 100 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि बच्चों ने खिचड़ी और चोखा खाने के कुछ ही देर बाद उल्टी, पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हालत बिगड़ते देख परिजनों ने बच्चों को छातापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार आया। स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल चिकित्सकीय…

Read More