राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में किसानों को देश की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनके अथक परिश्रम से ही भारत खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना है। उन्होंने कहा कि आज भारत कृषि उत्पादों का निर्यात करने में सक्षम है, जो किसानों की मेहनत का प्रतिफल है। राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना, रियायती ब्याज दर पर ऋण, प्रभावी फसल बीमा, गुणवत्तापूर्ण बीज, पर्याप्त सिंचाई सुविधाएं और उर्वरकों की…
Read MoreTag: President Draupadi Murmu
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर दुख व्यक्त किया
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मशहूर अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर लिखा कि “मनोज कुमार हमारी स्मृति में हमेशा के लिए अंकित रहेंगे।” राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, “अभिनेता और फिल्मकार मनोज कुमार के निधन से बहुत दुख हुआ। उन्होंने भारतीय सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी है। अपने लंबे और प्रतिष्ठित करियर के दौरान वे अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए प्रसिद्ध थे, जो भारत के योगदान और मूल्यों पर गर्व की भावना को बढ़ावा देती थीं।”…
Read Moreराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्रांतिकारियों को समर्पित भूतल गैलरी क्रांति गाथा का दौरा किया
नई दिल्ली.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज क्रांतिकारियों को समर्पित भूतल गैलरी क्रांति गाथा का दौरा किया। यह गैलरी राजभवन के अंग्रेजी शासन के तहखाने में स्थित है। राष्ट्रपति ने महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस तहखाने में भारतीय क्रांतिकारियों की गैलरी बनाई गई है। राजभवन के नीचे स्थित इस तहखाने की खोज सन् 2016 में की गई थी। यह गैलरी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के परिचित और अपरिचित क्रांतिकारियों को एक श्रद्धांजलि है।
Read More