“तमिल सौराष्ट्र संगमम्, सरदार पटेल और सुब्रमण्यम भारती की देशभक्ति के संकल्पों का संगम है”:प्रधानमंत्री

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सौराष्ट्र तमिल संगमम् के समापन समारोह को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने इस तथ्य पर ध्यान आकर्षित किया कि अतिथि का स्वागत-सत्कार करना एक विशेष अनुभव है, लेकिन दशकों के बाद वापस घर पहुँचने का अनुभव और खुशी अतुलनीय है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि सौराष्ट्र के लोगों ने तमिलनाडु के दोस्तों के लिए गर्मजोशी से स्वागत किया है, जो समान उत्साह के साथ राज्य की यात्रा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने याद…

Read More

मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री का संबोधन देश के लिए सकारात्मकता का प्रतीक है: उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को पूरा करने के साथ ही यह ‘इंडिया@100’ की नींव बन जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत 2047 में जब अपनी स्वतंत्रता का शताब्दी समारोह मनाएगा तो दुनिया में शीर्ष स्थान पर होगा। जगदीप धनखड़ ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन ‘मन की बात @ 100’ का उद्घाटन करते हुए कहा कि मन की बात देश के कोने-कोने तक पहुंची और पहुंच और लोकप्रियता में अद्वितीय है। उन्होंने स्थानीय…

Read More

“सरकार का फोकस सहकारी संघवाद पर है और सरकार राज्यों के विकास को देश के विकास का स्रोत मानती है”:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

केरल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल में तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में 3200 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित किया। इन परियोजनाओं में कोच्चि वाटर मेट्रों को राष्ट्र को समर्पित करना, विभिन्न रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखना और तिरुवनंतपुरम में डिजिटल साइंस पार्क शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने इससे पहले तिरुवनंतपुरम और कसरगोड़ के बीच केरल की पहली वंदेभारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने विशु के लिए लोगों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने…

Read More

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश में पंचायत स्तर पर सार्वजनिक खरीद के लिए एकीकृत ‘ई ग्राम स्वराज’और ‘जीईएम’पोर्टल का किया उद्घाटन

मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के रीवा में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह को संबोधित किया। उन्होंने लगभग 17,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ने मां विद्यावासिनी और शौर्य की भूमि को नमन करने के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने अपनी पूर्व यात्राओं और यहां के लोगों के स्नेह को याद किया। प्रधानमंत्री ने देश भर के 30 लाख से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों की वर्चुअल उपस्थिति का उल्लेख किया और कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र की एक निर्भीक तस्वीर प्रस्तुत…

Read More

“पूर्वोत्तर और मणिपुर ने देश में खेल परंपरा को आगे ले जाने में अहम योगदान किया है”:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

इम्फाल: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इम्फाल, मणिपुर में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रियों के ‘चिंतन शिविर’ को वीडियो संदेश के माध्यम से सम्बोधित किया। उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुये प्रधानमंत्री ने हर्ष व्यक्त किया कि इस वर्ष ‘चिंतन शिविर’ मणिपुर में हो रहा है और पूर्वोत्तर के अनेक खिलाड़ियों ने देश के लिये पदक जीतकर तिरंगे का मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री ने सगोल कांगजई, थांग-ता, यूबी लाक्पी, मुक्ना और हियांग तान्नबा जैसे देसी खेलों को रेखांकित किया और कहा कि ये सभी खेल अपने आप में…

Read More

डॉ. पी.के. मिश्रा ने अधिकारियों को अस्पतालों के बुनियादी ढांचे के कामकाज से जुड़ी तैयारियों को सुनिश्चित करने की दी सलाह

नई दिल्ली : हाल ही में देश भर में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा ने देश में कोविड-19 की स्थिति का आकलन करने के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में देश में स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे एवं लॉजिस्टिक्स, दवाओं, टीकाकरण अभियान से जुड़ी तैयारियों की स्थिति और कोविड-19 के मामलों में आए हालिया उछाल से निपटने के उपाय के तौर पर उठाए जाने वाले महत्वपूर्ण आवश्यक कदमों पर ध्यान केन्द्रित किया गया। इस बैठक में कैबिनेट…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जलियांवाला बाग नरसंहार के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जलियांवाला बाग नरसंहार के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि जलियांवाला में शहीद हुए लोगों का बेजोड़ साहस और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। गृहमंत्री अमित शाह ने भी जलियांवाला बाग गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि 1919 में आज ही के दिन विदेशी हुकूमत का क्रूर चेहरा समूची दुनिया ने देखा था। ब्रिटिश जनरल डायर ने रॉलेक्ट एक्ट के खिलाफ शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रही भीड़ पर गोलीबारी के आदेश दिए थे। रॉलेक्ट एक्ट…

Read More

अमित शाह का बड़ा दावा, 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी

नई दिल्ली। अगले साल होने वाले आम चुनाव को लेकर भी तैयारियां चल रही हैं. सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर जीत की उम्मीद है. वहीं, दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियां भी एक मंच पर आने को लेकर अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं. इन सबके बीच असम पहुंचे अमित शाह ने एक बार फिर दावा किया कि मोदी साल 2024 में एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे. यही नहीं अमित शाह इस बात की भी भविष्यवाणी कर दी कि बीजेपी को कितनी सीटें मिलेंगी. असम के डिब्रूगढ़ में केंद्रीय…

Read More

क्रेडिट गारंटी योजना में एम.एस.एम.ई. क्षेत्र को मजबूत करने के सरकार के प्रयासों का हिस्सा है ,कहा- प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि क्रेडिट गारंटी योजना में सुधार, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम-एम.एस.एम.ई. क्षेत्र को मजबूत करने के सरकार के प्रयासों का एक हिस्सा है। प्रधानमंत्री ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे के एक ट्वीट का जवाब देते हुए यह बात कही। एक ट्वीट में, राणे ने सूचित किया था कि सूक्ष्म और लघु उद्यमों को मजबूत करने के निरंतर प्रयासों के तहत, एम.एस.एम.ई. को ऋण के प्रवाह को बढ़ाने के लिए क्रेडिट गारंटी योजना को और नया रूप दिया गया है।

Read More

आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे भूटान नरेश जिग्‍मे खेसर नामग्‍याल वांग्‍चुक

भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक आज सवेरे नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करेंगे। शाम को भूटान नरेश राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु से मिलेंगे। श्री वांगचुक आज सवेरे राजधानी में राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कल शाम नई दिल्ली में भूटान नरेश से भेंट की। जयशंकर ने एक ट्वीट में भूटान के भविष्य और भारत के साथ अनूठी साझेदारी को मजबूत करने की भूटान नरेश की दृष्टि को बहुत ही सराहनीय बताया। भूटान…

Read More