नई दिल्ली: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने संसद परिसर में राम मंदिर को मिले दान और उससे जुड़े कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन के बाद उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी भी दी। पप्पू यादव ने क्या कहा? प्रदर्शन के दौरान पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर से…
Read MoreTag: Ram Mandir donation controversy
राम मंदिर चंदा विवाद पर सियासत तेज, शिवसेना (UBT) का ‘राम रक्षा’ आंदोलन; कांग्रेस भी निकालेगी यात्रा
अयोध्या : अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे और दान में कथित गड़बड़ी के मामले को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। शिवसेना (UBT) और कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को घेरते हुए इस मुद्दे पर अलग-अलग आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। विपक्ष का आरोप है कि करोड़ों राम भक्तों की आस्था से जुड़े मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, जबकि भाजपा ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है। शिवसेना (UBT) ने शुरू किया ‘राम रक्षा’ आंदोलन शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में…
Read Moreराम मंदिर चंदा विवाद पर विनय कटियार के सवाल, चंपत राय से मांगा हिसाब; फिर गरमाई बहस
अयोध्या : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े प्रमुख चेहरों में रहे विनय कटियार ने मंदिर निर्माण के लिए प्राप्त दान राशि के उपयोग को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से चंदे का विस्तृत विवरण सार्वजनिक करने की मांग की है। कटियार के बयान के बाद राम मंदिर निर्माण से जुड़े वित्तीय प्रबंधन और पारदर्शिता…
Read More