तेज प्रताप यादव ने रिलेशनशिप को लेकर किया खुलासा, पोस्ट वायरल होने के बाद हटाई

Tej Pratap Yadav made a disclosure about his relationship, deleted the post after it went viral

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने निजी रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की, जिसे कुछ ही समय बाद डिलीट कर दिया गया। हालांकि तब तक यह पोस्ट वायरल हो चुकी थी और चर्चा का विषय बन गई।

तेज प्रताप यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा था, “मैं तेज प्रताप यादव और इस तस्वीर में जो मेरे साथ हैं, उनका नाम अनुष्का यादव है। हम दोनों पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार करते हैं। हम 12 सालों से एक रिलेशनशिप में हैं। मैं काफी समय से यह बात आप सभी से साझा करना चाहता था, लेकिन समझ नहीं पा रहा था कि कैसे कहूं। आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल की बात आप सभी के सामने रख रहा हूं। उम्मीद है कि आप मेरी बात को समझेंगे।”

बता दें कि तेज प्रताप यादव की शादी वर्ष 2018 में ऐश्वर्या राय से हुई थी, लेकिन कुछ ही महीनों में उनके बीच विवाद शुरू हो गया था, जो लगातार बढ़ता चला गया। अब यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है और दोनों अलग रह रहे हैं।

हालांकि तेज प्रताप ने यह पोस्ट डिलीट कर दी है। फिलहाल वे विदेश यात्रा पर हैं और मालदीव में समय बिता रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर समुद्र किनारे ध्यान लगाते हुए एक वीडियो भी साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment