तेज प्रताप का अनोखा अंदाज: बाबा बागेश्वर से मांगा राजनीतिक आशीर्वाद, वीडियो वायरल

Tej Pratap's Unique Style: Seeks Political Blessings from Baba Bageshwar; Video Goes Viral

पटना: बिहार की सियासत में अपने अलग अंदाज के लिए चर्चित तेज प्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनका एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। वायरल वीडियो में तेज प्रताप, मशहूर कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) से वीडियो कॉल पर बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

‘मेरा राजनीतिक देख लीजिएगा महाराज…’
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में तेज प्रताप यादव बड़े ही सहज और भक्ति भाव से बाबा बागेश्वर से अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर आशीर्वाद मांगते दिख रहे हैं। बातचीत के दौरान वह कहते हैं, “मेरा राजनीतिक देख लीजिएगा महाराज।” उनके इस बयान ने लोगों को चौंका दिया है और सवाल उठने लगे हैं कि आखिर वे अपने सियासी भविष्य के लिए इस तरह सार्वजनिक रूप से मदद क्यों मांग रहे हैं।

बाबा बागेश्वर का जवाब—‘बैठकर करेंगे विस्तार से बात’
तेज प्रताप के इस अनुरोध पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि जब दोनों आमने-सामने बैठेंगे, तब इस विषय पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस पर तेज प्रताप ने भी सहमति जताई और साथ बैठकर बातचीत करने की बात कही। दोनों के बीच हुई यह बातचीत अब सियासी चर्चा का विषय बन गई है।

प्रशांत किशोर से मुलाकात के बाद बढ़ी हलचल
यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब हाल ही में तेज प्रताप यादव ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से भी मुलाकात की थी। उन्होंने इस मुलाकात को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा था कि इसमें जनहित और भविष्य की राजनीति को लेकर गहन चर्चा हुई।

पहले प्रशांत किशोर के साथ रणनीतिक चर्चा और अब बाबा बागेश्वर से राजनीतिक आशीर्वाद की मांग—इन घटनाओं को जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि तेज प्रताप यादव अपने सियासी करियर को लेकर नई रणनीति पर काम कर रहे हैं, जो आने वाले समय में बड़े बदलाव का संकेत दे सकती है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment