तेजस्वी यादव की बड़ी घोषणाएं: पंचायत प्रतिनिधियों को पेंशन, मेहनतकश वर्गों को आर्थिक सहायता और पीडीएस वितरकों के लिए बढ़ेगा मानदेय

Tejashwi Yadav's major announcements: pension for Panchayat representatives, financial assistance to the working class, and increased honorarium for PDS distributors.

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव प्रचार पूरे जोर-शोर से चल रहा है। सभी राजनीतिक दल रैलियों और जनसभाओं के जरिए मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं। इसी क्रम में रविवार को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई अहम घोषणाएं कीं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर राज्य में आरजेडी की सरकार बनती है, तो त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के लिए पेंशन योजना लागू की जाएगी। इसके अलावा उन्हें 50 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाएगा। साथ ही, पीडीएस वितरकों को मानदेय देने और प्रति क्विंटल मार्जिन मनी बढ़ाने की भी घोषणा की गई।

आरजेडी नेता ने आगे कहा कि कुम्हार, लोहार, बढ़ई जैसे मेहनतकश वर्गों को पांच लाख रुपये की ब्याजमुक्त आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह सहायता पांच साल की अवधि के लिए एकमुश्त दी जाएगी। उन्होंने सरकारी सेवा में अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े 58 वर्ष की आयु सीमा प्रतिबंध को समाप्त करने का भी वादा किया।

वहीं दूसरी ओर, एनडीए नेताओं ने सारण जिले की मढ़ौरा विधानसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी न होने के कारण एक निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन देने का निर्णय लिया है। इस सीट से लोजपा (रामविलास) उम्मीदवार सीमा सिंह की उम्मीदवारी तकनीकी कारणों से रद्द कर दी गई है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment