अमेरिका में आतंकी खतरे की घंटी: अलकायदा ने ट्रंप, जे.डी. वेंस और एलन मस्क को मारने की दी धमकी

Terrorist alarm bells in America: Al Qaeda threatens to kill Trump, J.D. Vance and Elon Musk

न्यूयॉर्क : अमेरिका एक बार फिर आतंकी खतरे की चपेट में आ गया है। कुख्यात आतंकी संगठन अलकायदा ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, वर्तमान उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस और मशहूर उद्योगपति एलन मस्क को जान से मारने की खुली धमकी दी है। यह धमकी अलकायदा के वरिष्ठ कमांडर साद बिन आतिफ अल-अवलाकी ने एक वीडियो जारी कर दी है।

वीडियो में आतिफ ने अमेरिकी मुसलमानों और आतंकियों से आह्वान किया है कि वे ट्रंप, वेंस और मस्क को “जहां भी देखें, मार दें”। उसने दावा किया कि अमेरिका में मुसलमानों की संख्या इतनी है कि यदि वे एकजुट हों, तो इन तीन हाई-प्रोफाइल शख्सियतों की हत्या करना मुश्किल नहीं होगा।

धमकी देने वाला आतंकी साद बिन आतिफ अल-अवलाकी वही है जिसे 10 मार्च 2024 को अलकायदा इन अरेबियन पेनिनसुला (AQAP) का कमांडर बनाया गया था। उसे यह पद खालिद अल बात्रासी की अचानक मौत के बाद दिया गया था। अमेरिका की खुफिया एजेंसियां उसे लंबे समय से ढूंढ रही हैं और उसके सिर पर 60 लाख डॉलर का इनाम घोषित कर चुकी हैं।

वीडियो में आतिफ ने ‘जिहाद’ के नाम पर ट्रंप, वेंस और मस्क की हत्या करने की अपील की है। इसके अलावा, उसने फिलिस्तीन के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि फिलिस्तीनियों पर जुल्म करने वालों के खिलाफ जिहाद जायज़ है। यह बयान सीधे तौर पर अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के लिए चेतावनी माना जा रहा है।

अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
इस धमकी के बाद अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां—एफबीआई, सीआईए और होमलैंड सिक्योरिटी—को हाई अलर्ट पर रखा गया है। ट्रंप, वेंस और मस्क की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अलकायदा इस तरह की धमकियां तभी देता है जब उसकी आतंकी साजिशें अमल के करीब होती हैं, इसलिए खतरा वास्तविक हो सकता है।

यह मामला अमेरिका की आंतरिक सुरक्षा और वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ उसकी रणनीति के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जा रहा है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment