बेटी की बरात आने के पहले उठी पिता की अर्थी.

The father's funeral procession took place before the daughter's wedding procession arrived.

भोरे/गोपालगंज: भोरे में अचानक आए आंधी तूफान ने एक परिवार पर पूरी तरह से कहर ढा दिया. जिसमें एक की मौत हो गई तो दूसरा अपनी जिंदगी और मौत से अस्पताल में जूझ रहा है. पूरा मामला गोपालगंज जिले के भोरे थाना के भोरे बाजार सब्जी मंडी की है.

बताया जाता है कि स्थानीय थाना के सिसई बाजार गांव निवासी राधा कृष्ण साह के 53 वर्षीय पुत्र सत्यदेव बरनवाल अपनी पुत्री के शादी को लेकर अपने दामाद के साथ स्थानीय भोरे बाजार के सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए आए हुए थे. सब्जी खरीदने के बाद वह जैसे ही घर के लिए निकलते. तब तक अचानक हल्की बारिश होने लगी इस दौरान वह अपने दामाद के साथ पेड़ के किनारे जाकर खड़े हो गए. इसी दौरान तेज आंधी ने पेड़ के ऊपरी हिस्से को तोड़ दिया. और पेड़ सीधा सत्यदेव वर्णवाल के सिर पर आ गिरा जिसमें वह पूरी तरह दब गए. इस दौरान पास खड़े उनके दामाद भी चपेट में आ गए. जब तक आसपास के लोग पेड़ को उठा निकालने का प्रयास करते. तब तक सत्यदेव बरनवाल ने दम तोड़ दिया. वही आनन फ़ानन मेँ स्थानीय लोगों के द्वारा भोरे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.

जहां सत्यदेव वर्णवाल को डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया. तो वहीं गंभीर रूप से जख्मी दीपक कुमार को प्राथमिक उपचार के दौरान स्थिति को चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. वहीं घटना के बाद अस्पताल में स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. घटना की सूचना मिलने के बाद भोरे अपर थानाध्यक्ष मंटू कुमार रजक सीओ अनुभव कुमार राय. प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह. मौके पर पहुंचे. और पीड़त परिवार से मिल मुआवजा का आश्वासन दिया.

वहीं पुलिस ने प्राकृतिक आपदा में शिकार सत्य देव बरनवाल के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया. घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मचा हुआ है. वहीं घटना के बाद से सत्य देव बरनवाल के पुत्र सुमित कुमार का कहना है कि प्रकृति ने मुझ से आज मेरे पिता को छीन लिया.कल मेरी बहन की शादी थी पिताजी सब्जी खरीदने मार्केट आए हुए थे.

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment