सुगौली,पू च: नगर के महादेव टोला में बुधवार को जल यात्रा के साथ नौ दिवसीय महा विष्णु यज्ञ की शुभारंम्भ हुई।इसको लेकर नगर क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त कलश लेकर शिवालय मंदिर परिसर से शोभा यात्रा के साथ निकले। जो सुगौली कानू टोला होते हुए महावीर चौक होते हुए गोलंबर चौक,दीन दयाल पथ होते हुए थाना मुख्यालय पहुंचा। थाना से शोभा यात्रा सिकरहना नदी के लिए प्रस्थान हुआ।

जूलुस का नैत्तुव स्थानीय कई समाजसेवी कर रहे थे। विद्वान आचार्य शत्रुंजय झा द्वारा सिकरहना नदी पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कुंवारी कन्याओं से जल भरवा कर पुनः मंडप के लिए प्रस्थान किया।जुलूस में बैंड बाजा के साथ-साथ घोड़ा साथ मे चल रहा था। वही श्रद्धालु देवी मां तथा बजरंग धुन पर लोग जयकारे लगा रहे थे। पुन: कुंवारी कन्याओं ने जल भर कर यज्ञ मंडप पहुंच कर कलश को यज्ञ मंडप में रखे।विद्वान आचार्यो द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण से साथ जल पूजन किया गया जल यात्रा में सुगौली थाना के पुलिस प्रशासन साथ में चल रहे थे।

समाजसेवी प्रदीप शर्राफ,अंकुर चौधरी,अशोक कुमार गुप्ता, भगवान सिंह और आचार्य शत्रुजंय झा ने बताया कि यज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि यज्ञ में प्रतिदिन रासलीला का आयोजन किया जायेगा। साथ हीं भजन सम्राट अखिलेश्वर बाबा के द्वारा भजन कार्यक्रम चलेगा। इस अवसर पर मेला लगेगा,खेल तमाशे का आयोजन किया जायेगा। मौके पर थानाध्यक्ष,चैंबर ऑफ कमर्स के अध्यक्ष,यज्ञ समिति के अध्यक्ष के साथ मनोज कुमार सहनी,श्याम लाल सहनी,जय लाल सहनी,भुआल सहनी, मोहन सहनी,प्रमोद सहनी और अच्छे लाल सहनी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।