यमन में अमेरिकी हवाई हमलों में 53 लोगों की मौत, हूती विद्रोहियों ने और हमलों की दी धमकी

US airstrikes in Yemen kill 53, Houthi rebels threaten more attacks

यमन में हूती विद्रोहियों को निशाना बनाकर अमेरिका द्वारा किए गए हवाई हमलों में कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई और लगभग 100 लोग घायल हो गए हैं। यह जानकारी हूती विद्रोहियों द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। अमेरिका के इन हमलों के बाद ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने भी हमलों की धमकी दी है, जिसके कारण यमन में और भी ज्यादा तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

हूती विद्रोहियों द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अमेरिकी हमलों में पांच महिलाओं और दो बच्चों समेत कम से कम 53 लोग मारे गए हैं। शनिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यमन में हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों पर सिलसिलेवार हवाई हमलों का आदेश दिया था।

इसके साथ ही ट्रंप ने चेतावनी दी कि जब तक ईरान समर्थित हूती विद्रोही अहम समुद्री गलियारे पर आने-जाने वाले मालवाहक पोतों पर हमले बंद नहीं करेंगे, तब तक वह ‘पूरी ताकत से’ इन हमलों को जारी रखेंगे।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment