वैशाली पुलिस ने NDPS एक्ट पर SI रैंक के अधिकारियों को दिया विशेष प्रशिक्षण

Vaishali Police imparted special training to SI rank officers on NDPS Act.

वैशाली, 8 मार्च 2026। पुलिस अधीक्षक वैशाली के मार्गदर्शन में आज कार्यालय स्थित सभाकक्ष में NDPS एक्ट से संबंधित एसआई रैंक के पुलिस पदाधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य नशा संबंधी मामलों की जांच और कार्रवाई को अधिक प्रभावी एवं कानूनी रूप से मजबूत बनाना रहा।

प्रशिक्षण सत्र में विशेष लोक अभियोजक (NDPS कोर्ट) सुमित कुमार ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को NDPS अधिनियम के तहत सर्च और सीज़र की प्रक्रिया, प्राथमिकी दर्ज करने के नियम, धारा 105 BNSS के अंतर्गत वीडियोग्राफी, धारा 107 BNSS के तहत अपराध से अर्जित संपत्ति से संबंधित प्रतिवेदन तथा PIT NDPS के प्रावधानों के बारे में विस्तृत कानूनी जानकारी दी।

इस दौरान अधिकारियों को कानून की विभिन्न बारीकियों से अवगत कराया गया और NDPS से जुड़े मामलों में निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

वैशाली पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और मजबूत बनाने तथा आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई को ठोस बनाने के उद्देश्य से इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment