लखीसराय में लक्खी महोत्सव के दूसरे एवं अंतिम दिन भी विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए

Various programs were presented on the second and last day of Lakkhi Mahotsav in Lakhisarai
  • जिले के विभिन्न विद्यालयों से समूह नृत्य,पेंटिंग,कविता पाठ एवं रिकॉर्डिंग डांस किया गया प्रस्तुत
  • डीएम मिथिलेश मिश्र ने प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी एवं लक्खी महोत्सव में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले को चादर भेंट कर किया सम्मानीत
  • रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम

लखीसराय: लखीसराय में लक्खी महोत्सव के दूसरे एवं अंतिम दिन भी विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए,जिले के विभिन्न विद्यालय से समूह नृत्य,पेंटिंग,कविता पाठ एवं रि कोडिंग डांस प्रस्तुत किया,सबसे अंतिम कार्यक्रम में बड़हिया हाई स्कूल की छात्रा समेत कुमार प्रोग्रेसिव स्कूल के साथ +2 हाई अमरपुर एवं हसनपुर की छात्र- छात्राओं ने मां काली की भेष में रिकोडिंग डांस प्रस्तुत कर उपस्थित लोगो का मन मोह लिया!

समूह नृत्य में उच्च विद्यालय बड़हिया प्रथम, कुमार प्रोग्रेसिव स्कूल,रामगढ़ चौक द्वितीय तथा राजकीय उच्च विद्यालय हसनपुर लखीसराय व प्लस टू उच्च विद्यालय अमरपुर ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया!चित्रकला प्रतियोगिता में प्लस टू उच्च विद्यालय कैंदी सिंहपुर हलसी के सोनू कुमार ने प्रथम, प्लस टू उच्च विद्यालय कजरा के चंदन कुमार ने द्वितीय, प्लस टू उच्च विद्यालय बड़हिया के जसमीन खातून ने तीसरा, प्लस टू उच्च विद्यालय कैंदी सिंहपुर के वीणा कुमारी ने चतुर्थ व श्री दुर्गा बालिका उच्च विद्यालय लखीसराय की भोला कुमारी को चौथा स्थान मिला.रंगोली प्रतियोगिता में प्लस टू उच्च विद्यालय बड़हिया की प्रिया कुमारी प्रथम, कुमार प्रोग्रेसिव स्कूल रामगढ़ चौक की शिवम,लन्या एवं ग्रुप ने द्वितीय तथा श्री दुर्गा बालिका उच्च विद्यालय लखीसराय की प्रिति कुमारी,करिश्मा कुमारी एवं समूह को तीसरा स्थान मिला.कविता पाठ में महिला विद्या मंदिर लखीसराय की चांदनी कुमारी प्रथम,उच्च विद्यालय महेशपुर के गौतम कुमार द्वितीय व केजीबीवी पिपरिया की संजना कुमारी को तीसरा स्थान मिला!

Various programs were presented on the second and last day of Lakkhi Mahotsav in Lakhisarai

वहीं रिकॉडिंग डांस प्रतियोगिता में हाई स्कूल बड़हिया की प्रतियोगी सौ में 95 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान,कुमार प्रोगेसिव स्कूल लखीसराय के प्रतिभागी 90 अंक एवम +2 हाई स्कूल अमरपुर एवम +2 हाई स्कूल हसनपुर 80-80 अंक लाकर तीसरे स्थान प्राप्त करने में सफल रहे सभी प्रतिभागी को डीएम मिथलेश मिश्र प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया रविवार की देर शाम दो दिवसीय लक्खी महोत्सव में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले को चादर भेंट कर सम्मानित किया एवं महोत्सव के समापन की घोषणा की गई!

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment