वाशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने लॉन्च किया 43 करोड़ रुपये वाला ‘गोल्ड कार्ड’, अमेरिकी ग्रीन कार्ड पाने का नया तरीका

Washington: Donald Trump launches 'Gold Card' worth Rs 43 crore, a new way to get US Green Card

वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी निवेशकों के लिए EB-5 इन्वेस्टर वीजा का एक नया और तेज़ विकल्प पेश किया है, जिसे ‘गोल्ड कार्ड’ नाम दिया गया है। इसकी लागत 5 मिलियन डॉलर (करीब 43 करोड़ रुपये) तय की गई है। ट्रंप ने इसके लिए एक नई आधिकारिक वेबसाइट trumpcard.gov लॉन्च की है, जहां से योग्य विदेशी नागरिक अमेरिकी ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

क्या है ‘गोल्ड कार्ड’?
गोल्ड कार्ड, मौजूदा EB-5 वीजा प्रोग्राम का एक फास्ट ट्रैक वर्जन है। इसके तहत अधिक धन और विशेष प्रतिभा रखने वाले लोग अमेरिका में स्थायी रूप से निवास कर सकते हैं। हालांकि यह ग्रीन कार्ड के साथ आता है, लेकिन अमेरिकी नागरिकता इसके तुरंत बाद नहीं दी जाएगी। ट्रंप ने इसे “ग्रीन कार्ड प्रिविलेज प्लस” बताते हुए स्पष्ट किया कि यह नागरिकता की ओर पहला कदम है।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले trumpcard.gov वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, ईमेल आईडी और देश का विवरण भरें।
  • सभी विवरण भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  • आवेदन की स्थिति और अगली प्रक्रिया की जानकारी आवेदक को ईमेल के जरिए दी जाएगी।

कब मिलेगा गोल्ड कार्ड?
फिलहाल यह वेबसाइट केवल आवेदन स्वीकार कर रही है। गोल्ड कार्ड की वास्तविक बिक्री कुछ समय बाद शुरू की जाएगी। इच्छुक आवेदकों को ईमेल के माध्यम से दस्तावेज़ों और पात्रता प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। पात्रता जांच के बाद ही गोल्ड कार्ड जारी किया जाएगा।

यह गोल्ड कार्ड उन लोगों के लिए खास मौका है, जो अमेरिका में स्थायी रूप से रहना चाहते हैं और उनके पास पर्याप्त निवेश करने की क्षमता है। ट्रंप के इस कदम को अमेरिकी इमिग्रेशन नीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment