WHO की चेतावनी: ब्रेस्ट कैंसर के मामलों में तेजी, महिलाओं के लिए आने वाले 25 साल होंगे खतरनाक

WHO's warning: Breast cancer cases on the rise, the next 25 years will be dangerous for women

हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पूरी दुनिया को चेतावनी दी है, जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में गंभीर बात की गई है। WHO के अनुसार, समय के साथ ब्रेस्ट कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस रिसर्च के अनुसार, दुनियाभर में हर 20 महिलाओं में से 1 महिला ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हो सकती है। इसके अलावा, 2050 तक ब्रेस्ट कैंसर से मरने वालों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हो सकती है।

आने वाले 25 साल होंगे महिलाओं के लिए खतरनाक
WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले 25 साल महिलाओं के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। चिंता की बात यह है कि ब्रेस्ट कैंसर से मरने वाली महिलाओं की संख्या गरीब और विकासशील देशों में ज्यादा हो सकती है। फिलहाल, ब्रेस्ट कैंसर के मामलों में 38 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, ब्रेस्ट कैंसर के मामलों में अगले 50 सालों में 68 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी का अनुमान है। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर सबसे ज्यादा आम कैंसर है और इससे होने वाली मौतों की संख्या भी सबसे ज्यादा है।

ब्रेस्ट कैंसर के बढ़ने का मुख्य कारण
महिलाओं की अनहेल्दी लाइफस्टाइल, जैसे धूम्रपान, शराब का सेवन और बाहर का जंक फूड, ब्रेस्ट कैंसर जैसी घातक बीमारियों का मुख्य कारण बन रहे हैं। यह आदतें शरीर को अंदर से कमजोर बना रही हैं, जिससे कई बीमारियां पनप रही हैं, जिनमें ब्रेस्ट कैंसर भी एक प्रमुख है। इसके अलावा, महिलाएं अपनी बॉयोलॉजिकल घड़ी के अनुसार नहीं चल रही हैं, और इस वजह से वे मां बनने की उम्र में शराब और धूम्रपान का सेवन कर रही हैं।

ब्रेस्ट कैंसर से बचने के उपाय
महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के लक्षणों के बारे में सजग रहना चाहिए। हेल्दी खानपान अपनाना, शरीर को एक्टिव रखने के लिए व्यायाम या जिम करना जरूरी है। इसके अलावा, उचित समय पर मां बनना और शरीर का सही ख्याल रखना चाहिए। वजन नियंत्रित रखना भी ब्रेस्ट कैंसर से बचने में मदद कर सकता है। साथ ही, समय-समय पर अपने ब्रेस्ट का स्व-परिक्षण करना भी जरूरी है।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। इसे केवल सुझाव के तौर पर लें। इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment