पति की हत्या में पत्नी सोनम का इक़बाल-ए-जुर्म: प्रेमी और सुपारी किलर्स के साथ रचा था खौफनाक साज़िश

Wife Sonam confesses to her husband's murder: She had hatched a horrifying conspiracy with her lover and contract killers

शिलॉन्ग: एक सनसनीखेज़ खुलासे में सोनम नामक महिला ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। मेघालय पुलिस द्वारा बुधवार को पूछताछ के दौरान जब सोनम का सामना उसके प्रेमी राज कुशवाहा से करवाया गया, तब उसने अपने अपराध को कबूल कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सोनम और राज कुशवाहा के सामने खून से सनी जैकेट, सोनम का रेनकोट और अन्य अहम सबूत रखे। शुरुआत में सोनम चुप रही, लेकिन जब पुलिस ने सबूतों की बारीकी से जानकारी दी और सवाल किए, तो वह टूट गई और अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

सोनम ने बताया कि उसने आकाश राजपूत, विशाल उर्फ विक्की ठाकुर और आनंद कुर्मी नामक तीन सुपारी किलर्स के साथ मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि सोनम लगातार अपने प्रेमी राज को मेघालय से अपनी लोकेशन और घटनाक्रम की जानकारी देती रही। शादी के तुरंत बाद ही दोनों ने मिलकर राजा को रास्ते से हटाने की योजना बना ली थी। योजना के मुताबिक हत्या को अंजाम दिया गया।

सोनम ने अपनी सास से भी झूठ बोला था कि वह उपवास पर है, जबकि होटल से मिले सबूत बताते हैं कि उसने खाना खाया था। इसके अलावा, मेघालय रेलवे स्टेशन से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद हुआ है।

सोनम ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश भी की थी। उसने अपने पति के मोबाइल से ‘सात जन्मों का साथ’ लिखकर एक सोशल मीडिया पोस्ट भी डाली थी। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो वह टूट गई और पूरी सच्चाई सामने आ गई।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment