एसआई के आकस्मिक निधन पर आयोजित हुआ शोकसभा कार्यक्रम

झाझा(चौथी वाणी)।

 

झाझा थाना मे पदस्थापित एसआई हरिशंकर राम की आकस्मिक निधन हो जाने पर थाना मे शोकसभा कार्यक्रम आयोजित की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएचओ राजेश शरण ने की। इस दौरान उपस्थित पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस जवान ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत एसआई को श्रद्वाजंलि अर्पित किया। एसएचओ ने कहा कि दिवंगत एसआई अपने कार्यो के प्रति पूरी निष्ठा रखते थे। उन्हे जो भी जिम्मेवारी दी जाती थी उसे लग्न एवं पूरी ईमानदारी पूर्वक पूरा करते थे।8उनके निधन से पुलिस विभाग को काफी क्षति पहुॅची है जिसकी भरपाई कर पाना मुश्किल है। दिवंगत एसआई बीते कुछ महीनो से बीमार चल रहे थे और उन्हे ईलाज के लिये उनके परिजन पटना मे भर्ती करवाया था जहाॅ उसकी मौत गुरूवार की रात्रि मे हो गयी थी और उसकी सूचना झाझा थाना को मिलते ही सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियो के बीच शोक की लहर दौड़ गया। शोकसभा कार्यक्रम मे एसआई वीरभद्र सिंह, एएसआई दिलीप चैधरी, एसआई शंभूनाथ सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं बीएमपी जवान मौजूद थे।

 

 

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment