प्रखंड राजद अध्यक्ष और नप के वार्ड 18 के पार्षद प्रतिनिधि की हुई मृत्यु, सैकड़ों लोगों ने व्यक्त की शोक

Block RJD president and councillor representative of ward 18 of Nagar Panchayat died, hundreds of people expressed condolences

सुगौली,पू.च: नगर राजद अध्यक्ष मुस्ताक आलम की मोतिहारी में इलाज के दौरान मंगलवार की अहले सुबह असामयिक निधन हो गई हो गई। उनके मौत की खबर सुनते ही पूरे नगर में मातमी सन्नाटा पसर गया।

उनको देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। उनको देखने के लिए जो भी आता वह अपने आंसू नही रोक पा रहा था।मृतक बचपन से हीं समाज सेवा का काम करते आ रहे थे। लोगो से उनका मधुर सम्बन्ध था। वे हमेशा लोगों के हीत को सोचते थे।

मुस्ताक आलम के निधन से राष्ट्रीय जनता दल परिवार शोकाकुल है। उनके निधन पर राजनीतिक दल के नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट की। स्थानीय लोगों का कहना था कि मुस्ताक काफी मिलनसार और सुलझे हुए व्यक्ति के रूप में माने जाते थे।

उनके निधन पर विधायक ई.शशि भूषण सिंह,प्रमुख प्रतिनिधि सह वीआईपी जिलाध्यक्ष मनोज सहनी,उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि विकास शर्मा,कार्यपालक पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार,पार्षद श्याम शर्मा,मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अली हसन,उपप्रमुख प्रतिनिधि शंभु साह,पार्षद अकरम रजा,अशोक सोनी,मुखिया असफाक आलम,इम्तियाजुल हक,वाजिद अली,मो इरशुदुल्लाह,चंदन गुप्ता,मो बच्चू,अजीजुल हक,मो जैतुल्लाह सहित दर्जनों लोगो ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment