सुगौली,पू च: एचपीसीएल चंपारण एलपीजी बॉटलिंग प्लांट इकाई कोबेया हरसिद्धि में मंगलवार को पूर्वाह्न एक व्यापक अग्निशमन मॉक ड्रील का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह अभ्यास टैंक, ट्रक,गैण्ट्री क्षेत्र में एलपीजी रिसाव और संभावित आगजनी की स्थिति से निपटने को लेकर किया गया।मॉक ड्रील में संबंधित विभागों और आपातकालीन सेवाओं की भागीदारी रही।
मॉक ड्रील के बारे में बताया गया कि परिदृश्य के अनुसार एक टैंक ट्रक के मैनिफोल्ड वॉल्व से एलपीजी का रिसाव शुरू हो गया।जिससे गैण्ट्री क्षेत्र में आग लग गई। आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही प्लांट की फायर फाइटिंग टीम ने तत्परता दिखाते हुए आपातकालीन सायरन बजा यूनिट में काम कर रहे लोगों को सचेत किया। जिसके बाद सुरक्षा टीम पूरी सतर्कता और तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया और एक बड़ी दुर्घटना और जान-माल की क्षति होने से बचा लिया।मॉक ड्रील के समय क्षेत्र के कई अधिकारी शामिल रहे।
मॉक ड्रील को लेकर प्लांट मैनेजर अभिनव पांडेय और कोऑर्डिनेटर अर्जुन सिंह ने बताया कि इस मॉक ड्रील का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया,विभागों के बीच समन्वय और कर्मचारियों की तैयारियों का मूल्यांकन करना था। एचपीसीएल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और इस प्रकार का अभ्यास समय-समय पर करता रहता है। ताकि किसी भी संभावित आपदा से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके।
मॉक ड्रील के समय अरेराज अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार,हरसिद्धि अंचलाधिकारी अरविंद कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार,हरसिद्धि थानाध्यक्ष एस.के.सिन्हा,बिहार फायर सर्विस अरेराज के रामाशंकर ठाकुर एवं उनकी टीम,हरसिद्धि स्वास्थ्य केंद्र से डॉ.सुनील कुमार एवं स्वास्थ्य टीम,सुगौली एचबीएल के सेफ्टी टीम
से दिवाकर पांडेय और पीयूष शरण,उज्ज्वल प्रकाश आर सी एम एचपीसीएल चंपारण, प्रशांत सिंह सेफ्टी ऑफिसर,श्री मयुख,आशुतोष कुमार,सिद्धार्थ शर्मा,राहुल रौशन एवं एचपीसीएल चंपारण की समस्त टीम शामिल रहे।
इस मॉक ड्रील का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया,विभागों के बीच समन्वय और कर्मचारियों की तैयारियों का मूल्यांकन करना था। एचपीसीएल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और इस प्रकार के अभ्यास समय-समय पर करता रहता है ताकि किसी भी संभावित आपदा से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।