नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में 3 दिवसीय BCMई कार्यशाला सम्पन्न, डॉक्टरों को मिला आधुनिक प्रशिक्षण

3-Day BCME Workshop Concludes at Netaji Subhash Medical College; Doctors Receive Advanced Training

पटना: बिहटा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के निर्देशों के तहत तीन दिवसीय बीसीएमई (BCME) कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह इस श्रृंखला की पांचवीं कार्यशाला थी।

कार्यक्रम का आयोजन प्रबंध निदेशक कृष्ण मुरारी के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें एमईयू के चेयरमैन डॉ. हरिहर दीक्षित और संयोजक डॉ. मुकेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यशाला में कॉलेज के करीब 30 डॉक्टरों ने भाग लिया।

इस दौरान डॉ. सुधीर कुमार (रीजनल सेंटर, आईजीआईएमएस) ने विशेषज्ञ संसाधन व्यक्ति के रूप में तीनों दिनों तक प्रशिक्षण प्रदान किया।

आधुनिक शिक्षण तकनीकों पर जोर
कार्यशाला के दौरान डॉक्टरों को प्रभावी शिक्षण विधियों, छात्रों के मूल्यांकन, बेहतर संवाद कौशल और सटीक फीडबैक देने की नई तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही competency-based medical education (CBME) पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।

प्रतिभागियों ने लिया सक्रिय हिस्सा
तीन दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न व्यावहारिक सत्रों के माध्यम से नई जानकारियां हासिल कीं। समापन सत्र में प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी बताया।

यह आयोजन संस्थान की गुणवत्ता आधारित चिकित्सा शिक्षा और डॉक्टरों के कौशल विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment