पंजाब की राजनीति में हलचल—सीएम भगवंत मान का राघव चड्ढा पर तीखा हमला

Turmoil in Punjab Politics—CM Bhagwant Mann Launches Sharp Attack on Raghav Chadha

चंडीगढ़: भगवंत मान ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राघव चड्ढा पर जमकर निशाना साधा। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाए जाने और उनके वीडियो संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चड्ढा ने संसद में कभी भी पंजाब के असली मुद्दों को नहीं उठाया।

मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब आम आदमी पार्टी के भीतर अंदरूनी खींचतान और राघव चड्ढा के हाशिए पर जाने की चर्चाएं तेज हैं।

समोसे पर चर्चा, लेकिन फंड के मुद्दे पर चुप्पी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए सीएम मान ने तंज कसते हुए कहा कि राघव चड्ढा ने संसद में पंजाब के अधिकारों के लिए आवाज नहीं उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा रोके गए हजारों करोड़ रुपये के फंड पर चड्ढा ने कभी सवाल नहीं किया, जबकि समोसे जैसे मामूली मुद्दों को जरूर उठाया।

पार्टी अनुशासन पर सख्त संदेश
सीएम मान ने पार्टी के फैसलों का बचाव करते हुए कहा कि संसद में नेता और उपनेता का बदलाव एक सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी में समय-समय पर संगठनात्मक बदलाव होते रहते हैं। साथ ही यह भी संकेत दिया कि जो नेता पार्टी लाइन से हटकर काम करता है या अनुशासनहीनता करता है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है।

अमन अरोड़ा के विभाग का रिपोर्ट कार्ड पेश
इस दौरान कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने पिछले चार वर्षों में उनके विभाग की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री राज्य के अन्य मंत्रियों के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने प्रस्तुत कर चुके हैं।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment