पुरुषों में स्पर्म काउंट कम होने के 3 प्रमुख कारण

3 main reasons for low sperm count in men

हमारी बदलती जीवनशैली के कारण आज शरीर कई प्रकार की बीमारियों से जूझ रहा है। बढ़ते समय के साथ नए-नए प्रकार की बीमारियां हमारे शरीर में जगह बना रही हैं। खराब खानपान और जीवनशैली के चलते आजकल पुरुषों में स्पर्म काउंट की कमी देखने को मिल रही है, जिससे कई पुरुष बच्चे पैदा करने में असमर्थ हो रहे हैं। यह समस्या सिर्फ बदलती लाइफस्टाइल से नहीं, बल्कि चोट, हार्मोनल इंबेलेंस, बीपी, शुगर जैसी बीमारियों से भी जुड़ी हो सकती है। आइए जानते हैं उन 3 कारणों के बारे में, जिनकी वजह से पुरुषों में स्पर्म काउंट धीरे-धीरे घट रहा है।

1. मास्टरबेशन (Masturbation)
कई डॉक्टरों का मानना है कि 14-15 साल की उम्र में बच्चों को मास्टरबेशन के बारे में जानकारी होती है, और कई बार वे इस आदत का शिकार हो जाते हैं। मास्टरबेशन के दौरान वीर्य में स्पर्म के साथ-साथ पानी, फ्रुक्टोज, कोशिकाएं, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स भी निकलते हैं। अगर शरीर में स्पर्म प्रोडक्शन सामान्य है, तो बार-बार मास्टरबेशन से स्पर्म काउंट पर कोई असर नहीं पड़ता है, लेकिन शुक्राणुओं की मात्रा पर असर पड़ सकता है। बार-बार मास्टरबेशन से शुक्राणुओं की संख्या कम हो सकती है, जिससे स्पर्म काउंट प्रभावित हो सकता है।

2. शुक्राणुओं की कमी
शुक्राणुओं की कमी के बारे में जांच के जरिए ही पता चलता है। अगर प्रजनन के दौरान गर्भधारण नहीं हो पा रहा है, तो दोनों माता-पिता को फर्टिलिटी चेकअप कराना चाहिए। इस तरह शुक्राणुओं की सही संख्या का पता लगाया जा सकता है। सामान्य तौर पर एक पुरुष में शुक्राणुओं की संख्या 15 मिलियन से 200 मिलियन प्रति मिलीलीटर तक हो सकती है। शुक्राणुओं की संख्या में कमी हार्मोनल असंतुलन की वजह से भी हो सकती है।

3. खराब लाइफस्टाइल
आजकल की खराब लाइफस्टाइल के कारण पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या में कमी देखी जा रही है। नशीले पदार्थों का अत्यधिक सेवन, तला-भुना खाना, व्यायाम की कमी, अधिक लैपटॉप या मोबाइल का उपयोग, स्टेरॉयड का दुरुपयोग, दवाइयों का ओवरडोज लेना जैसी आदतें शुक्राणुओं को कमजोर बना सकती हैं। इन आदतों में सुधार करने से आप अपनी शुक्राणुओं की संख्या को नेचुरली बढ़ा सकते हैं।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। इस जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment