नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनावी दौर में सभी पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिए बड़े-बड़े वादे कर रही हैं। इसी बीच, आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने एक और अहम दांव खेला है। केजरीवाल ने दिल्ली मेट्रो में छात्रों को 50 प्रतिशत छूट देने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने सुझाव दिया है कि मेट्रो के किराए में 50 फीसदी की छूट दी जाए।
बस में मुफ्त यात्रा की योजना की चर्चा
अरविंद केजरीवाल ने अपने पत्र में कहा कि दिल्ली मेट्रो में केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों का समान हिस्सा है। इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली सरकार जल्द ही बसों में छात्रों के लिए मुफ्त यात्रा योजना शुरू करने वाली है। इसके तहत, मेट्रो में भी छात्रों के लिए किराया कम करने की योजना लागू की जाए। चिट्ठी में केजरीवाल ने लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री जी, मैं दिल्ली के स्कूल और कॉलेज के छात्रों से संबंधित एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। दिल्ली के छात्र अपनी स्कूल और कॉलेज की यात्रा के लिए मेट्रो पर निर्भर रहते हैं, और हम चाहते हैं कि छात्रों के वित्तीय बोझ को कम किया जाए। इसलिए, मेट्रो में छात्रों को 50 प्रतिशत छूट देने का प्रस्ताव है।”
मेट्रो फेयर में 50 फीसदी सहायता की मांग
केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली मेट्रो का संचालन केंद्र और दिल्ली सरकार के संयुक्त प्रयासों से हो रहा है, और इस परियोजना के खर्च को दोनों सरकारें आधे-आधे बंटें। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार जल्द ही छात्रों के लिए बस यात्रा को पूरी तरह से मुफ्त करने की योजना पर काम कर रही है, और उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री इस प्रस्ताव पर सहमति देंगे।
अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर चुनावी माहौल में अपनी योजनाओं से चुनावी दांव खेला है। इससे पहले भी उन्होंने दिल्ली के बुजुर्गों, महिलाओं और ऑटो चालकों के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया था। केजरीवाल का कहना है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई, तो सभी योजनाएं जल्द लागू की जाएंगी।
#WATCH | Delhi | AAP National Convenor Arvind Kejriwal says, "A large number of students use the metro in Delhi, which has become expensive. A common student faces a lot of problems in commuting it…Metro is the 50-50 venture of the Delhi government and the Central… pic.twitter.com/g6wu8o8tyN
— ANI (@ANI) January 17, 2025