महाशिवरात्रि पर उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 46 साल बाद शिव मंदिर के कपाट खुले

On Mahashivratri, the doors of the Shiva temple opened after 46 years in Sambhal district of Uttar Pradesh

लखनऊ: महाशिवरात्रि के मौके पर उत्तर प्रदेश के संभल जिले में स्थित एक शिव मंदिर के कपाट 46 साल बाद खोले गए, जिससे श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। हजारों की संख्या में शिव भक्त मंदिर पहुंचे और शिवलिंग पर जल चढ़ाकर अभिषेक किया। पिछले 46 सालों से यह मंदिर बंद था, जिसके कारण श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना नहीं कर पा रहे थे। हिंदू संगठनों के अनुसार, महाशिवरात्रि पर मंदिर में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में लोग दूर-दूर से आ सकते हैं।

मंदिर के कपाट 1978 में बंद कर दिए गए थे, जब रस्तोगी परिवार यहां से पलायन कर गया था। लेकिन इस बार प्रशासन ने शिवरात्रि के अवसर पर मंदिर को फिर से खोलने का निर्णय लिया, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर भक्तों ने ‘हर हर महादेव’ के जयकारे भी लगाए।

मंदिर खुलने पर भक्तों का उत्साह चरम पर
विष्णु रस्तोगी ने जानकारी दी कि 1978 के बाद यहां कोई पर्व नहीं मनाया गया था, लेकिन प्रशासन की पहल से आज शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। भक्तों का उत्साह इस समय चरम पर है, और वे लगातार शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं।

पहले कांवड़ यात्री भी आते थे
सूत्रों के अनुसार, पहले यहां कांवड़ यात्रा भी होती थी, लेकिन दंगों के बाद मंदिर और आसपास का इलाका वीरान हो गया। इसके बाद यहां के लोग असुरक्षा महसूस करते हुए अन्य स्थानों पर पलायन कर गए थे।

 

(Source – IANS Hindi)

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment