दिल्ली में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) जल्द लागू, मिलेगा 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज

Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana (AB-PMJAY) will soon be implemented in Delhi, free treatment up to Rs 10 lakh will be available

दिल्ली में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) जल्द लागू होने जा रही है, जिसके तहत राजधानी में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। दिल्ली सरकार भी इस योजना के तहत 5 लाख रुपये तक की अतिरिक्त मदद देगी, जिससे दिल्ली वालों को कुल 10 लाख रुपये तक का हेल्थ कवर मिलेगा। इस योजना का लाभ 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को भी मिलेगा।

आइए जानते हैं क्या है आयुष्मान योजना, दिल्ली में इसके कार्ड कब बनेंगे, कार्ड बनाने का क्या है प्रोसेस, और कौन इस योजना का फायदा ले सकता है।

क्या है आयुष्मान योजना?
आयुष्मान भारत योजना को दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम कहा जा रहा है। यह योजना देश के सबसे गरीब 40% लोगों को हर साल 5 लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज की सुविधा देती है। इसे 2017 में केंद्र सरकार ने नेशनल हेल्थ पॉलिसी के तहत शुरू किया था। पहले कई राज्यों ने इस योजना को अपनाने से इनकार किया था, लेकिन अब दिल्ली में बीजेपी सरकार के सत्ता में आने के बाद इसे लागू किया जा रहा है।

कहां मिलेगा इलाज?
आयुष्मान योजना के तहत देश भर के सिलेक्टेड सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज करवाया जा सकता है। यदि मरीज को अस्पताल में भर्ती किया जाता है, तो 10 दिन पहले और बाद के खर्च भी इस योजना में कवर होते हैं।

कौन सी बीमारियां कवर होती हैं?
इस योजना के तहत पुरानी बीमारियां, ट्रांसपोर्ट पर होने वाला खर्च, सभी मेडिकल जांच, ऑपरेशन और इलाज जैसी सुविधाएं कवर की जाती हैं।

दिल्ली में कब लागू होगी यह योजना?
हालांकि इस योजना को लागू करने की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाल ही में कहा था कि आयुष्मान योजना को बहुत जल्द लागू किया जाएगा।

कौन ले सकता है इस योजना का फायदा?

  1. ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग
  2. अनुसूचित जाति, जनजाति और आदिवासी समुदाय के लोग
  3. असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग
  4. दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोग
  5. गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोग
  6. दिव्यांग व्यक्ति

कौन नहीं उठा सकता इस योजना का फायदा?

  1. संगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग
  2. जिनके पास पक्का मकान और गाड़ी है
  3. ऐसे कर्मचारी जिनका हर महीने पीएफ कटता हो
  4. सरकारी कर्मचारी
  5. इनकम टैक्स देने वाले लोग
  6. ESIC के सदस्य

दिल्ली में मिलेगा कितना मुफ्त इलाज?
आयुष्मान योजना के तहत दिल्ली के पात्र लोगों को कुल 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा—5 लाख रुपये की मदद केंद्र सरकार की योजना से और 5 लाख रुपये की मदद राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी।

इस योजना से अब तक कितने को हुआ फायदा?
देशभर में आयुष्मान योजना से 30174 अस्पताल जुड़े हैं। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 5.11 करोड़ लोगों के पास आयुष्मान कार्ड है, और इस योजना से 6 करोड़ से अधिक लोग मुफ्त इलाज करा चुके हैं।

आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं?

  1. आयुष्मान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाएं।
  2. ‘Am I Eligible’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  4. OTP से लॉगिन करें।
  5. राज्य और आधार नंबर या राशन कार्ड नंबर डालकर अपनी पात्रता चेक करें।
  6. अगर आप एलिजिबल हैं, तो आगे की प्रक्रिया पूरी करके आयुष्मान कार्ड बनवाएं।
  7. कार्ड बनाने के लिए अपने आधार कार्ड या राशन कार्ड को PMJAY कियोस्क पर वेरीफाई करवाएं।
  8. फैमिली सर्टिफिकेट पेश करें और सारी जानकारी भरें।
  9. फिर आप AB-PMJAY आईडी के साथ अपना ई-कार्ड प्रिंट करवा सकते हैं।

ऑफलाइन एलिजिबिलिटी चेक करने का तरीका
आप नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर, ग्राम पंचायत, आशा कार्यकर्ता या अस्पताल में मौजूद आयुष्मान मित्र से भी मदद लेकर अपनी एलिजिबिलिटी चेक कर सकते हैं। अगर आप एलिजिबल हैं, तो वहीं के स्टाफ आपका कार्ड बना देंगे।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment