नई दिल्ली: पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक के बीच बढ़ा तनाव, पाक सांसद सदमे में रो पड़े

New Delhi: Tension increased between India and Pakistan after Pahalgam attack, Pakistani MP cried in shock

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। इस हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान और पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) के कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PMLN) के सांसद ताहिर इकबाल पाक नेशनल असेंबली में रोते नजर आ रहे हैं। भावुक होते हुए उन्होंने कहा, “अल्लाह हमारी हिफाजत करे।” ताहिर इकबाल की यह पार्टी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सत्ताधारी पार्टी है।

भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ समेत कई पाक नेता डरे हुए नजर आ रहे हैं। भारतीय सेना द्वारा चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान और पीओके के आतंकी अड्डों पर मिसाइल हमलों में कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए हैं।

भारतीय हमलों के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत के 15 शहरों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की, जिनमें पंजाब के 7 शहर शामिल थे। हालांकि भारत के S-400 डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही पाकिस्तान की मिसाइलों को नष्ट कर उनकी साजिश को विफल कर दिया।

गुरुवार को हुई सर्वदलीय बैठक में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन की जानकारी दी और कहा कि भारत की सुरक्षा और संप्रभुता के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment