देशी शराब बरामद,तस्कर फरार, बाइक जप्त

Country liquor recovered, smuggler absconded, bike seized

भोरे/गोपालगंज: भोरे थाना क्षेत्र के सुमेरी छापर तिनमुहानी के पास से शराब बरामद, वही अंधेरे का फायदा उठा तस्कर भागने में कामयाब हो गया। बताया जाता है कि भोरे थाना के एस आई गस्ति के क्रम में शराब कारोबारियों के विरुद्ध विशेष छापेमारी करते हुए थाना से प्रस्थान किए वे जैसे ही सुमेरी छापर तीनमुहानी पहुंचे तभी लकटहा के तरफ से बाइक पर एक व्यक्ति कुछ सामान लेकर आते हुए दिखाई दिया।पुलिस बल ने टार्च जला रुकने का इशारा किया। बाइक सवार पुलिस को देख समान से लदा बाइक वही छोड़ भागने लगा पुलिस बल ने काफी पीछा किया लेकिन वह अंधेरे का फायद उठा भागने में कामयाब हो गया।

भागे हुए व्यक्ति का बाइक चेक करने पर प्लास्टिक के दो बोरा में बांधा 270 पीस बंटी बबली देशी शराब बरामद किया गया। पुलिस ने शराब के साथ बाइक को जप्त करते हुए अज्ञात बाइक चालक एवं टी वी एस कंपनी का अपाची लिखा वाहन स्वामी के विरुद्ध मद्यनिषेध कानून के तहत सुशंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment