नई दिल्ली: पहलगाम हमले के बाद सेना का बड़ा एक्शन, त्राल में मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, एक का मां से आखिरी वीडियो कॉल वायरल

New Delhi: Big action by the army after Pahalgam attack, 3 terrorists killed in an encounter in Tral, one's last video call with his mother goes viral

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद सेना ने आतंकियों के खिलाफ तलाश अभियान तेज कर दिया है। हाल ही में पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकियों की पहचान आसिफ अहमद शेख, आमिर नजीर वानी और यावर अहमद भट के रूप में हुई है। सभी आतंकी त्राल के रहने वाले थे।

मुठभेड़ से पहले मां से हुई भावुक बातचीत
इस मुठभेड़ से पहले आतंकी आमिर नजीर वानी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात करता नजर आ रहा है। वीडियो में आमिर की मां उसे समझा रही हैं, “बेटा, सरेंडर कर दो।” लेकिन आमिर कहता है, “फौज को आने दो, फिर देखता हूं।” कुछ ही देर बाद आमिर सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों को भावुक कर रहा है।

कैसे हुआ ऑपरेशन?
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा के नादेर त्राल इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की गोपनीय सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान छिपे आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीनों आतंकियों को मार गिराया।

हाल ही में मारे गए थे 6 और आतंकी
इससे पहले भी सेना ने छह आतंकियों को मार गिराया था, जिससे घाटी में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान और तेज हो गया है।

सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह सघन सर्च ऑपरेशन पहलगाम हमले के बाद आतंकियों के सफाए की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment